बंगाल की राजनीति में नया मोड़, AIMIM-JUP गठबंधन से बदले समीकरण

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले AIMIM और JUP ने गठबंधन का ऐलान किया है. ओवैसी ने इसे लंबी रणनीति बताया और ममता बनर्जी पर निशाना साधा.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस बीच AIMIM और JUP ने मिलकर नया चुनावी गठबंधन बनाने की घोषणा की है, जिससे राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं. असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा तय हो चुका है और वे मिलकर चुनाव लड़ेंगे. ओवैसी ने इसे सिर्फ चुनावी समझौता नहीं बल्कि दीर्घकालिक रणनीति बताया. साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल दिखावे से जनता की समस्याएं हल नहीं होतीं.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो