‘मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे?’ मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ी वायरल गर्ल

महाकुंभ 2025 की वायरल हुई मोनालिसा शादी के बाद एक और घटना की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. उन्होंने अपनी पहली फिल्म के डायरेक्टर पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं.

Sonee Srivastav

भोपाल: महाकुंभ 2025 के दौरान वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों लगातार सुर्खियों में है. अब उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा ने मंगलवार को केरल के कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये आरोप लगाए और इस दौरान वे भावुक भी हो गई. 

मोनालिसा ने क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने कहा, “सनोज मिश्रा कोई अच्छा आदमी नहीं है. फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ. मैंने अपने परिवार को भी इस बारे में बताया, लेकिन उन्होंने मेरी कोई मदद नहीं की. मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए.”

मोनालिसा ने आगे कहा, “उन्होंने मुझे दो बार टच किया. जब मैंने परिवार को बताया तो उन्होंने कहा – नहीं-नहीं, यह आपकी पहली मूवी है. तो क्या पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे?” मोनालिसा ने दावा किया कि उनके साथ अन्याय हुआ है और वे अब सिर्फ न्याय चाहती हैं.

डायरेक्टर सनोज मिश्रा का जवाब

मोनालिसा के आरोपों पर सनोज मिश्रा ने भी बयान दिया है. उन्होंने सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया. सनोज ने कहा, “मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है. मोनालिसा को बहला-फुसलाकर मेरे खिलाफ गलत बयान दिलवाए जा रहे हैं. मैं तो मोनालिसा को अपनी बहन मानता था. पहले वह मेरे बारे में अच्छी-अच्छी बातें करती थी, अचानक एक रात में ऐसा क्या हो गया कि वह मेरे खिलाफ बोलने लगी?”

मोनालिसा की शादी और निजी जिंदगी

मोनालिसा ने हाल ही में 11 मार्च 2026 को केरल के फरमान खान से तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. शादी के अगले दिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मोनालिसा ने बताया कि उनका पिता उनकी शादी उनकी बुआ के बेटे से कराना चाहते थे, लेकिन वे उससे शादी नहीं कर सकती थी क्योंकि वह उनका भाई लगता था.

उन्होंने कहा कि फरमान से उनकी पहली नजर का प्यार महाकुंभ के दौरान शुरू हुआ था. शुरू में फरमान शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन मोनालिसा ने उन्हें मनाया. शादी के बाद भी वे मोनालिसा भोसले ही कहलाएंगी.

पिता का ऐतराज

मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की रहने वाली हैं. उनके पिता इस शादी से बहुत नाराज हैं. पिता ने मीडिया को बताया, “हमारे साथ धोखा हुआ है. हमारी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है. हम उसे बचाना चाहते हैं. दूसरे देशों में लड़कियों को मार दिया जाता है या बेच दिया जाता है.”

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो