IPL 2026 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट कैसे बुक करें? कब से शुरू होगी सेल, देखें पूरी डिटेल्स
आईपीएल 2026 28 मार्च से शुरू हो रही है. ऐसे में आप भी अगर यह धमाकेदार मैच लाइव देखना चाहते हैं, तो घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. साथ ही ऑफलाइन तरीका भी बताया गया है.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का पहला मैच 28 मार्च 2026 को होगा. उद्घाटन मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. दूसरे दिन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे.
पहले चरण में 10 शहरों में मैच होंगे, जिसमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद है. चार डबल हेडर भी होंगे दोपहर 3:30 बजे और शाम 7:30 बजे मैच शुरू होंगे. कई टीमें अपने घरेलू मैच अलग-अलग शहरों में खेलेंगी. RCB पांच मैच बेंगलुरु और दो रायपुर में खेलेगी. पंजाब किंग्स चार मैच न्यू चंडीगढ़ और तीन धर्मशाला में खेलेगी. राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में शुरूआत करेगी.
टिकट बुकिंग हुई शुरू
24 मार्च को आधिकारिक घोषणा कर बताया गया है कि टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहला मैच RCB और SRH का है तो आप घर बैठे ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट भी खरीद सकते हैं.
BookMyShow ने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के होम मैचों के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन खोल दिया है. Zomato का District ऐप भी आईपीएल 2026 टिकट्स के लिए अलग पेज बना चुका है. कुछ मैचों की टिकट्स अब बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं.
कैसे बुक करें ऑनलाइन टिकट?
ऑनलाइन टिकट बुक करना बेहद आसान है. आप BookMyShow की वेबसाइट bookmyshow.com या ऐप का इस्तेमाल कर टिकट बुक कर सकते हैं. या फिर District ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा जिस भी टीम का मुकाबला आप देखना चाहते हैं, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी आपको आसानी से टिकट मिल जाएगी.
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- BookMyShow या District ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें.
- आईपीएल 2026 सर्च करें या मैच की तारीख/टीम चुनें.
- अपनी पसंदीदा सीट कैटेगरी चुनें.
- स्टेडियम मैप से सीट सिलेक्ट करें.
- कार्ट में डालें और पेमेंट करें (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग या वॉलेट).
- टिकट ईमेल या मोबाइल पर आ जाएगा.
ऑफलाइन टिकट कैसे खरीदें?
ऑफलाइन चाहने वाले स्टेडियम के अथॉराइज्ड टिकट काउंटर या तय रिटेल आउटलेट पर जा सकते हैं. लोकेशन मैच के करीब टीम की वेबसाइट या सोशल मीडिया पर बताई जाएगी. अगर इस और भी आसानी से बताए तो आप नजदीकी टिकट काउंटर पर जाएं. मैच और सीट कैटेगरी चेक करें. वैलिड फोटो आईडी (आधार, पैन या पासपोर्ट) साथ रखें. सीट चुनें और पेमेंट करें (कैश, कार्ड या डिजिटल वॉलेट). तुरंत टिकट मिल जाएगा.
ध्यान दें, पॉपुलर मैचों में सीटें जल्दी खत्म हो जाती है, इस लिए टिकट जल्दी बुक करें. साथ ही ये भी ध्यान दें कि सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से ही टिकट खरीदें, फर्जी टिकट से बचें. मैच से 3-4 दिन पहले या उससे पहले बुकिंग शुरू हो सकती है. डबल हेडर वाले दिन ज्यादा भीड़ हो सकती है.


