Weather Update : उत्तर भारत में जल्द दस्तक देगा मानसून, कई राज्यों में तापमान में आएगी गिरावट

Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी प्रायद्वीप कुछ हिस्सों, पूर्वी भारत और आसपास के इलाकों में 18 से 21 जून के बीच मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Weather Update : जून के महीने में देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेव और उमसभरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। दोपहर के समय तो लू से लोग और परेशान है। कई राज्यों में तो तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 18 जून से मानसून उत्तर भारत में आ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार 8 जून को मानसून आने की भविष्वाणी की गई थी। लेकिन चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से यह प्रभावित हुआ।

इन राज्यों होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी प्रायद्वीप कुछ हिस्सों, पूर्वी भारत और आसपास के इलाकों में 18 से 21 जून के बीच मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं 15 जून को दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अनुमान है। मौसम की यह स्थिति 18 जून तक बनी रहेगी। साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 15 और 16 जून को उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 16-17 जून को यूपी में बारिश होने की संभावना है।

मानसून में इस कारण हुई देरी

मौसम विभाग ने अनुसार चक्रवात तूफान बिपरजॉय के कारण मानसून की शुरुआत में देरी हुई है। दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने 8 जून को भारत में दस्तक दी है, जिसे 1 जून को आना था।

calender
15 June 2023, 10:34 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो