Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, आज इन राज्यों में बरसेंगे बादल

भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के अनुसार आगामी दिनों में बिहार, पंजाब सहित अन्य राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और बारिश होगी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देशभर में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। हीटवेव और तपिश वाली गर्मी से लोगों का घर से निकला मुश्किल कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन के समय में हालत और बेकार है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

केरल और आंध्र प्रदेश में मानसून आ चुका है। जिसके कारण लोगों को राहत मिली है। आईएमडी के अनुसार आगामी दिनों में बिहार, पंजाब सहित अन्य राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और बारिश होगी।

दिल्ली में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 15 जून और 16 जून को हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 17-18 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

अन्य राज्यों का मौसम अपडेट

आईएमडी के मुताबिक आज पंजाब में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। लेकिन बुधवार को बारिश हो सकती है। बिहार की बात करें तो राज्य में मंगलवार को तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। बिहार में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इसके अलावा मेघालय में अगले 14 से 16 जून तक भारी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक अरुणाचल प्रदेश कई राज्यों में बारिश का अनुमान है।

calender
13 June 2023, 10:07 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो