Weather Update : बिपरजॉय का इन राज्यों में दिखेगा असर, तेज हवाएं के साथ बारिश के आसार

15 जून को बिपरजॉय गुजरात के मांडवी और कराची पाकिस्तान के बीच से गुजर सकता है। वहीं इसका असर अब भारत के दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल सकता है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर अलर्ट जारी किया है। 15 जून को बिपरजॉय गुजरात के मांडवी और कराची पाकिस्तान के बीच से गुजर सकता है। वहीं इसका असर अब भारत के दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इसको लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

बीती रात मुंबई में समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं ठाणे, रायगढ़, मुंबई और पालघर जिलों के इलाकों में 45-55 प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। वहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 11 जून एर्नाकुलम, त्रिशूर, अलप्पुझा, मलप्पुरम और कोझिकोड के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जून को कन्नूर और कोझिकोड में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा असम में पांच दिनों तक बारिश हो सकती है। गुवाहाटी के मौसम केंद्र ने मंगलवार से गुरुवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर व मिजोरम में भी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

देश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में लू चल रही है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तापमान अपने चरम पर है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी गर्मी से लोग बहुत परेशान हैं। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

calender
12 June 2023, 10:56 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो