Women Reservation Bill: राज्यसभा से भी पास हुआ नारी शक्ति वंदन बिल, लोकसभा से पहले ही लग चुकी है मुहर 

गुरुवार को राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल पास हो गया. राज्यसभा में इसे 215 वोट मिले जबकि 0 लोगों ने इसके विरोध में वोट किया.

Akshay Singh
Edited By: Akshay Singh

Women Reservation Bill: गुरुवार को राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल पास हो गया. राज्यसभा में इसे 215 वोट मिले जबकि 0 लोगों ने इसके विरोध में वोट किया. यह बिल लोकसभा से पहले ही पास हो चुका है. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन बिल को बुधवार को ही मंजूरी मिल चुकी थी. बुधवार को इस बिल के पक्ष में लोकसभा में 454 सांसदों का समर्थन मिला था. 

बता दें कि राज्यसभा से पास होने के बाद यह बिल अब राष्ट्रपति के समक्ष पेश किया जाएगा. राष्ट्रपित के हस्ताक्षर के बाद इसे संविधान के रूप में स्वीकार कर लिया जाएगा.

इस बिल के पास हो जाने से लोकसभा समेत सभी राज्यों की विधानसभा में महिला प्रतिनिधियों के लिए एक तिहाई यानी 33 फीसदी सीटें आरक्षित हो जाएंगी. इस प्रक्रिया से सदनों में महिलाओं की संख्या में इजाफा होगा और महिलाओं की आवाज को अधिका बल मिलेगा. 

बता दें कि इस बिल के समर्थन में विपक्ष के अधिकतर दल थे. हालांकि, उन्होंने किसी न किसी बात पर बिल पर टिप्पणियां भी की हैं. एआईएमआईएम प्रमुख असद्दुद्दीन ओवैसी ने इस बिल पर अपना विरोध जताया था. उन्होंने मुस्लिम महलाओं के आरक्षण के लिए अलग से प्रावधान की बात कही थी. 
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag