विश्व हेपेटाइटिस दिवस-2023: जानें लक्षण, कारण और उपचार
World Hepatitis Day-2023: हेपेटाइटिस का नाम तो आपने सुना ही होगा, दरअसल यह लीवर से जुड़ी एक बीमारी है
World Hepatitis Day-2023: हेपेटाइटिस का नाम तो आपने सुना ही होगा, दरअसल यह लीवर से जुड़ी एक बीमारी है. जिसके बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 28 जुलाई को 'विश्व हेपेटाइटिस दिवस' (World Hepatitis Day) का रुप में मनाया जाता है. इस मौके पर हम आपको कुछ जरुरी जानकारी सांझा कर रहें हैं. जिसमें हम आपको इस बीमारी से जुड़े लक्ष्ण और निदान के बारे में बताएंगे.
हेपेटाइटिस वायरल इंनफेक्शन के कारण होने वाली एक बीमारी है. जिसमें लीवर सिरोसिस से लेकर लीवर कैंसर (liver cirrhosis to liver cancer) तक का खतरा बढ़ जाता है. इसके कुल 5 प्रकार हैं जो हेपेटाइटिस - A, B, C, D और E हैं. जिसमें से सबसे खतरनाक हेपेटाइटिस - B को माना जाता है. जिसकी वजह से दुनिया में लाखों लोग अपनी जान गवा देते हैं. हेपेटाइटिस- B,बड़ी ही धीरे से आपके लीवर में आता है और धीरे - धीरे उसे क्षतिग्रस्त कर देता है, जिसको लोग समझ ही नहीं पाते की वह हेपेटाइटिस - B,से संक्रमित हैं. इसके लक्ष्ण भी काफी सामान्य से नजर आते हैं.
हेपेटाइटिस (hepatitis) किसी संक्रमित व्यक्ति के रक्त या शरीर के तरल पदार्थ के संपर्क में आने से होता है. जैसे - ब्लड ट्रांसफ्यूजन, असुरक्षित इंजेक्शन, असुरक्षित यौन संबंध आदि जैसी चीज़ों से फैल सकता है. इसके अलावा जन्म के समय में संक्रमित मां से बच्चे को भी यह हो सकता है.
अगर आपकी आंखें पीली पड़ने लगीं हैं, मथली या उल्टी आने लगीं हैं, बुखार के साथ जोड़ों में दर्द, भूख कम लगना, हर समय थकान महसूस होना, गहरे रंग का पेशाब आना, मल का रंग मिट्टी जैसा हो जाना, पेट में सूजन रहने लगे तो आप सतर्क हो जाएं और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें .


