अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव 2024 में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे उनके करीबी माइक पेंस

अगले साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माइक पेंस चुनाव मैदान में उतर चुके है। बता दें कि माइक पेंस पहले इंडियाना के गवर्नर भी रह चुके है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपना नामंकन दाखिल कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। दरअलस, माइक पेंस अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक पेंस सात जून को डेस मोइनेस आयोवा में वीडियो रिलीज कर अपने चुनावी कार्यक्रम की औपचारिक रूप से शुरूआत करेंगे। इस दिन माइक पेंस अपना 64वां जन्मदिन भी मनाएंगे। बता दें कि देश के 48वें उपराष्ट्रपति रह माइक पेंस रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव 2024 के मद्देनजर पूर्व उपराष्ट्रपति का अपने पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरना काफी दिलचस्प माना जा रहा है। माइक पेंस ने ट्रंप के उस दावे की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है, जिसमें कहा गया था कि पेंस के पास साल 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को का अधिकार था। उन्होंने कई बार कहा कि उन्हें ट्रंप प्रशासन के रिकॉर्ड पर गर्व है। दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसांटिस समेत रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वियों पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया था।

गर्भपात अधिकारों का विरोध 

पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस पहले कांग्रेसी और इंडियाना के गर्वनर रहे है। साल 2016 में डोनाल्ड ट्रंप ने माइक पेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना था। ट्रंप ने पेंस को इस लिए उपराष्ट्रपति बनाया क्योंकि वो जानते थे कि GOP के सामाजिक रूप से रूढ़िवादी आधार को बढ़ाने में उनकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा माइक पेंस ने लंबे समय तक गर्भपात के अधिकारों का विरोध किया है। वे साल 2009 से 2011 तक तीसरी रैंकिंग के हाउस रिपब्लिकन बने रहे। इसे बाद साल 2021 में इंडियाना के गवर्नर चुने गए।

calender
06 June 2023, 12:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो