बुर्ज खलीफा पर बिजली गिरते ही लोग हो गए हैरान, ईरान अटैक के बीच वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बुर्ज खलीफा पर आसमानी बिजली ने निशाना बनाया है. भारी बारिश के बीच भयानक तरीके से खलीफा पर बिजली गिरी.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: खाड़ी क्षेत्र में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच दुबई में शुक्रवार रात एक और चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर आसमान से बिजली गिर गई. भारी बारिश और आंधी-तूफान के बीच हुआ यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

आंधी-बारिश के बीच बिजली का हमला

यूएई के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदल गया. अबू धाबी, शारजहां और दुबई में तेज बारिश, आंधी और बिजली कड़कने लगी. बुर्ज खलीफा की चोटी पर बिजली गिरते हुए दिखने वाला वीडियो काफी दूर से फिल्माया गया है. अंधेरे आसमान में चमकती बिजली बुर्ज खलीफा को छूती हुई नजर आ रही है.

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने भी इस दृश्य का वीडियो शेयर किया, जिसके बाद यह और ज्यादा वायरल हो गया. कई यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “प्रकृति की ताकत इंसानी इंजीनियरिंग से भी आगे है.”

राहत की बात, कोई नुकसान नहीं

सुखद बात यह रही कि बिजली गिरने से किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी और न ही इमारत को कोई नुकसान पहुंचा. बुर्ज खलीफा में पहले से ही बेहतरीन लाइटनिंग रॉड (बिजली रोधक) लगाए गए हैं. 828 मीटर ऊंची यह इमारत आसमान में सबसे ऊंचा बिंदु होने के कारण अक्सर बिजली का निशाना बनती है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि बिजली रॉड में समा जाती है और नुकसान नहीं होता.

ईरानी हमलों के बीच डरावना माहौल

इस घटना से कुछ दिन पहले ईरान ने दुबई में ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे. बुर्ज खलीफा के पास भी धमाके और धुएं के वीडियो वायरल हुए थे. एयरपोर्ट्स को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था. ऐसे में मौजूदा तूफान और बिजली का यह दृश्य और भी डरावना लग रहा है. लोग इसे “अपोकैलिप्टिक सीन” बता रहे हैं.

वीडियो ने मचाया हड़कंप

सोशल मीडिया पर वीडियो देखते ही लोग हैरान हैं. कोई लिख रहा है “देखकर रोंगटे खड़े हो गए”, तो कोई कह रहा है “ईरानी हमलों के बीच प्रकृति ने भी अपना जोर दिखा दिया.”यह वीडियो दूर से फिल्माया गया है, जिसमें काली घटाओं के बीच बिजली की चमक बुर्ज खलीफा को और भव्य बना रही है. दुबई में इस समय मौसम विभाग ने भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की हुई है. लोग घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो