ट्रंप की तारीफ पर आसिम मुनीर ने खेला दोहरा खेल? अमेरिकी रिपोर्ट ने खोली पोल, मचा हड़कंप

ट्रंप की सरकार पाकिस्तान और उसके आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के प्रति काफी सकारात्मक रुख रखती है. लेकिन अब एक अमेरिकी रिपोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को चेतावनी दी है कि मुनीर अमेरिका के लिए ‘रेड फ्लैग’ साबित हो सकते हैं.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार पाकिस्तान और उसके आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के प्रति काफी सकारात्मक रुख रखती है. ट्रंप कई बार मुनीर की तारीफ कर चुके हैं और उन्हें ‘बहुत शानदार व्यक्ति’ और ‘बहुत अच्छा फाइटर’ बताया है.

उन्होंने मुनीर को अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने का श्रेय भी दिया है, लेकिन अब एक अमेरिकी रिपोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को चेतावनी दी है कि मुनीर अमेरिका के लिए ‘रेड फ्लैग’ (खतरे का संकेत) साबित हो सकते हैं.

मुनीर ईरान के हितों की रक्षा कर रहे हैं?

फॉक्स न्यूज डिजिटल की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुनीर का ईरान और खासकर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से गहरा संबंध है. रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर ने ईरान के मारे गए कमांडर कासिम सुलेमानी समेत कई उच्च अधिकारीयों से पुराने संपर्क बनाए रखे हैं. यही संबंध उन्हें अमेरिका और ईरान के बीच बैक-चैनल मध्यस्थ बनाने में मदद कर रहा है.

रिपोर्ट में विशेषज्ञ बिल रॉजियो ने साफ चेतावनी दी कि ट्रंप को पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में भी दोहरा खेल खेलता रहा था. मुनीर के IRGC से संबंध ट्रंप प्रशासन के लिए बड़ा खतरा है.

पाकिस्तान ईरान के हितों की ढाल बन रहा है?

विश्लेषकों का कहना है कि मुनीर ट्रंप के साथ अपने रिश्ते का फायदा उठाकर ईरान के हितों की रक्षा कर रहे हो सकते हैं. पाकिस्तानी विश्लेषक रजा रूमी ने कहा कि मुनीर मजबूत और फैसले लेने वाले नेता की छवि रखते हैं, जिसे ट्रंप पसंद करते हैं, लेकिन उनका काम चुपके से और खुफिया पृष्ठभूमि से प्रभावित है.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मुनीर पाकिस्तान को एक अहम लेकिन अविश्वसनीय मध्यस्थ के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं.

पाकिस्तान का सबसे ताकतवर आर्मी चीफ

मुनीर 1968 में एक साधारण परिवार में पैदा हुए थे. उन्होंने 1986 में पाकिस्तानी सेना में भर्ती हुई. वे पाकिस्तान के इकलौते आर्मी चीफ हैं जिन्होंने मिलिट्री इंटेलिजेंस और ISI दोनों की कमान संभाली है. वे फिलहाल ईरान में अमेरिका-ईरान वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए मौजूद हैं.

विश्लेषक चार्ल्स लायंस-जोन्स के अनुसार, मुनीर परवेज मुशर्रफ के बाद पाकिस्तान के सबसे ताकतवर सैन्य नेता हैं. उन्होंने सेना, सरकार और सैन्य कारोबार पर पूरी पकड़ बना रखी है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भले ही सामने दिख रहे हों, लेकिन असल फैसले मुनीर ही ले रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो