खतरे में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, मिडिल ईस्ट के उथल-पुथल के बीच बुर्ज खलीफा पर ईरान का हमला
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. ईरानी मीडिया ने इसकी पुष्टि कर दी है. अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों में तेहरान में उनके ऑफिस को निशाना बनाया गया, और अब पूरा देश 40 दिनों के शोक में डूबा हुआ है.
Iran Attack Burj Khalifa: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों से उनकी जान गई, जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कतर, जॉर्डन और दुबई पर हमले किए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुबई की मशहूर बुर्ज खलीफा इमारत ड्रोन हमले से बाल-बाल बचती नजर आ रही है.
खामेनेई के निधन से मीडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. एक तरफ ईरान में उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पूरे क्षेत्र में संघर्ष की आग भड़क रही है. ईरान की वर्तमान स्थिति को बेहतर समझने के लिए इंडिया डेली का यह वीडियो देखा जा सकता है, जो हालात की गहराई से पड़ताल करता है. इस घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति को नई दिशा दी है, जहां बदले की धमकियां और युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई हैं.


