लखनऊ यूनिवर्सिटी में नमाज पर बवाल, नोटिस के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बारादरी परिसर में नमाज पढ़ने को लेकर जारी नोटिस और दरवाजे बंद किए जाने के फैसले ने कैंपस में विवाद को और गहरा दिया है. छात्र संगठनों ने प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी परिसर में नमाज पढ़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी नोटिस और परिसर के दरवाजे बंद करने के निर्णय के बाद विवाद तेज हो गया है. छात्र संगठनों ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है. प्रदर्शनकारी छात्र परिवर्तन चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपेंगे और नोटिस वापस लेने की मांग करेंगे.

इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. प्रशासन ने कैंपस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag