पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव गहराया, डूरंड लाइन पर हालात विस्फोटक
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमलों का दावा करते हुए 130 से अधिक लड़ाकों के मारे जाने की बात कही. दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप से सीमा पर तनाव बढ़ गया है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन को लेकर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. काबुल, कंधार और पक्तिका में पाकिस्तानी हवाई हमलों के बाद हालात और बिगड़ गए हैं. यह कार्रवाई उस संघर्षविराम के बाद हुई, जो कतर और तुर्की की मध्यस्थता से लागू हुआ था. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि अब स्थिति युद्ध जैसी हो चुकी है. पाकिस्तान ने 130 से अधिक तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया, जबकि अफगानिस्तान ने इन आरोपों को नकारते हुए पाकिस्तान पर आक्रामक रवैया अपनाने का आरोप लगाया. दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है.


