ईरान का बड़ा दावा: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल हमला, बढ़ा तनाव
ईरान ने हिंद महासागर में तैनात अमेरिकी विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन पर क्रूज मिसाइल से हमला करने का दावा किया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है.
नई दिल्ली: ईरान ने दावा किया है कि उसकी नौसेना ने हिंद महासागर में तैनात अमेरिकी विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन को ‘कादिर’ क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया. सरकारी टीवी पर जारी बयान के अनुसार, इस हमले के बाद अमेरिकी पोत को अपनी स्थिति बदलनी पड़ी. ईरानी नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल शहरम ईरानी ने कहा कि अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर और घातक हमले किए जाएंगे.
हालांकि, अमेरिका की ओर से इस दावे की कोई पुष्टि नहीं हुई है. USS अब्राहम लिंकन को अमेरिका की मजबूत सैन्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है. ईरान की ‘कादिर’ मिसाइल 200-300 किमी तक मार करने वाली एंटी-शिप क्रूज मिसाइल है, जो रडार से बचते हुए लक्ष्य भेद सकती है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव और कूटनीतिक प्रयास भी चर्चा में हैं.


