ईरान-US इजरायल वॉर के बीच पाकिस्तान में शेयर बाजार हुआ डाउन, एक दिन में 9-10% तक लुढ़का इंडेक्स
ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच पकिस्तान को बहुत नुकसान हुआ है. पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में KSE-100 इंडेक्स एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट के साथ 9-10% तक लुढ़क गया, जिसके बाद ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा.
Iran America War Pakistan: पाकिस्तान का शेयर बाजार इन दिनों भारी उथल-पुथल का शिकार हो गया है. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव, इजरायल के साथ छिड़े संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट में अस्थिरता फैल गई है, जिसका सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में KSE-100 इंडेक्स एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट के साथ 9-10% तक लुढ़क गया, जिसके बाद ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा. हजारों पॉइंट्स की यह भारी गिरावट निवेशकों में दहशत फैला रही है, क्योंकि देश पहले से ही आर्थिक संकट, महंगाई और मुद्रा अवमूल्यन से जूझ रहा है. आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर की स्थिति भी विवादास्पद बनी हुई है. एक तरफ उन्होंने अमेरिका में ईरान का समर्थन जताया और संघर्ष के जल्द खत्म होने की भविष्यवाणी की, तो दूसरी ओर पाकिस्तान ने अमेरिका-इजरायल के हमलों की निंदा की. मुनीर की दोहरी नीति और मध्यस्थता की कोशिशें नाकाम साबित हुईं, जिससे घरेलू स्तर पर विरोध और अराजकता बढ़ी.


