ईरान-इजरायल संघर्ष में हिज्बुल्लाह भी शामिल, क्षेत्र में बढ़ी चिंता

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष में हिज्बुल्लाह ने हाइफा के पास सैन्य ठिकाने पर हमला किया. क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों से तनाव और बढ़ गया है.

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष अब और गहरा गया है. लेबनान के संगठन हिज्बुल्लाह ने हाइफा के पास एक सैन्य ठिकाने पर रॉकेट और ड्रोन से हमला करने का दावा किया. संगठन ने इसे अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला बताया. लेबनान सरकार ने इस कदम पर चिंता जताई है और कहा है कि देश को बड़े युद्ध से बचाना जरूरी है. वहीं ईरान और इजरायल के बीच भी मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने तीन सैनिकों की मौत की पुष्टि की है, जिससे क्षेत्र में हालात और गंभीर हो गए हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag