ईरान-अमेरिका जंग का तीसरा दिन: ट्रम्प बोले '5 हफ्ते तक चल सकती है लड़ाई'
इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग तीसरे दिन और तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि यह संघर्ष 4-5 हफ्तों तक चल सकता है, जबकि ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं.
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध 4-5 हफ्ते तक चल सकता है, हालांकि अमेरिका के पास इससे अधिक समय तक सैन्य कार्रवाई करने की क्षमता है. उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ईरान में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन कर रही है और "सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है."तीसरे दिन ईरान ने मिडिल ईस्ट के चार देशों में स्थित छह अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया. कुवैत में तीन अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश हो गए, जिन्हें कथित तौर पर दुश्मन विमान समझकर निशाना बनाया गया. सभी पायलट सुरक्षित बताए गए हैं.अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजराइल ने ईरान के 1000 से अधिक ठिकानों पर हमले किए, जिनमें 555 लोगों की मौत और 700 से ज्यादा घायल हुए हैं. ईरान ने अमेरिका से बातचीत से इनकार कर दिया है.


