ईरान में राजनीतिक अस्थिरता चरम पर, अमेरिका से बातचीत की तैयारी?
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान की नई नेतृत्व व्यवस्था उनसे बातचीत के लिए तैयार है, और वह भी इसके लिए राजी हैं. क्या यह तनाव कम होने का संकेत है?
Iran Strike Israel: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ गया है. अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. खामेनेई की मौत के बाद भारत समेत दुनिया भर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान का नया नेतृत्व बातचीत के लिए तैयार है. ट्रंप ने कहा, "मैं उनसे बात करने के लिए तैयार हूं." ईरान में खामेनेई की मौत के बाद अयातुल्लाह अली रजा अराफी को गार्जियन काउंसिल के ज्यूरिस्ट पद पर चुना गया है.


