7 अक्टूबर को हुए हमले के पीछे का मारा गया मास्टरमाइंड शंबारी, इजरायल ने लिया 1200 लोगों की मौत का बदला

इजरायल ने 7 अक्टूबर, 2023 को अपने ऊपर हुए हमले का बदला ले लिया है. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बुधवार को घोषणा की कि हमास के मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स का प्रमुख इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी एक हवाई हमले में मारा गया है.

Shraddha Mishra

इजरायल ने 7 अक्टूबर, 2023 को अपने ऊपर हुए हमले का बदला ले लिया है. सामने आई रिपोर्ट अनुसार, इज़रायली सेना ने हमास के मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ़ को मार गिराया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बुधवार को घोषणा की कि हमास के मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स का प्रमुख इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी एक हवाई हमले में मारा गया है. बता दें, अल-रहमान शंबारी ही वही व्यक्ति है जिसे 7 अक्टूबर के हमले के पीछे क मास्टरमाइंड बताया गया था. 

पांच लोगों के मारे जाने की जानकारी 

इससे पहले फिलिस्तीनी सूत्रों द्वारा भी शंबारी की मौत की पुष्टि की थी. मंगलवार को सूत्रों ने बताया था कि गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में पांच लोग मारे गए है. जानकारी के अनुसार, मारे गए लोगों में कथित तौर पर हमास का एक कमांडर और नौ साल का एक बच्चा शामिल था. रिपोर्ट के अनुसार, शंबारी का बेटा भी उसके साथ ही मारा गया. 

कब हुआ था हमला 

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर बड़ा हमला किया था. जानकारी के अनुसार, हमास ने बड़े ही सुनियोजित तरीकों से इजराइल के कई बड़े शहरों पर हमला किया था। वहीं इस हमले में करीब 1200 इजराइलियों की मौत हो गई थी. इतना ही नहीं हमले के बाद हमास ने 200 से ज्यादा लोगों की बंदी बनाकर भी रख लिया था. इसके बाद इजराइल ने गाजा पट्टी पर बड़ा हमला किया और करीब दो साल तक चली इस जंग में हजारों फिलिस्तीनी लोगों के मारे जाने के साथ-साथ लाखों लोग बर्बाद हो गए. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो