रूस में गृह युद्ध के हालात, वैगनर ग्रुप ने कर ली बगावत, हाई अलर्ट पर मास्को

Situation of civil war in Russia : रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। दरअसल, ख़बर ये है कि रूस के वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत का ऐलान कर दिया है। देश में बनी इस प्रकार की स्थित से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • रूस के वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत का ऐलान कर दिया है।
  • वगेनी प्रिगोझिन की बगावत से देश में गृह युद्ध के हालात बन गए हैं।

Situation of civil war in Russia : रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। दरअसल, ख़बर ये है कि रूस के वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत का ऐलान कर दिया है। देश में बनी इस प्रकार की स्थित से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

फिहलाल के लिए मास्को को हाई अलर्ट पर रखा गया है,  उसकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वैगनर ग्रुप के हेड येवगेनी प्रिगोजिन पर तख्तापलट करने का आरोप लगाया गया है। प्रिगोजिन की ओर से दावा किया गया है कि रूसी सेना के एक हेलिकॉप्टर को उन्होने मार गिराया है। 

वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने ये भी दावा किया है कि उनकी आर्मी ने रोस्तोव शहर समेत कई सथानों पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय मेयर ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की सहाह दी है। मेयर ने लोगों से घर के अंदर ही रहने को कहा है।

इस मामले में रूसी रूसी रक्षा मंत्रालय ने तेजी दिखाते हुए  प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। बगावत के आरोप में वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी को 20 साल की सजा हो सकती है। ख़बर  को लिखते समय तक प्रिगोझिन की गिरफ्तारी की कोई ख़बर सामने नहीं आई है। प्रिगोजिन ने कहा है कि उसके पास  25 हजार लड़ाकों की फौज है। जिसकी मदद से वो अपने लक्ष्य पर हमला करने के लिए तैयार हैं। प्रिगोझिन ने कहा है कि वो उनके लड़ाके अपनी मातृभूमि और रूसी नागरिकों के हिफाजत के लिए खड़े हैं। 

 रक्षा मुख्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा

वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावत के बाद से ही रूस के रक्षा मुख्यालय की सुरक्षा व्यस्था को बढ़ा दिया गया है। दरअसल, यूक्रेन के खिलाफ वैगनर ग्रुप के लड़ाके रूस की तरफ से लड़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले प्रिगोझिन ने कई वीडियो शेयर किए थे जिसमें उन्होंने बताया था की सैनिकों को पर्याप्त हथियार और संसाधन उपलब्ध नहीं होने की बात कही थी। साथ ही साथ ये आरोप लगाया था कि रूसी  रूसी रक्षा मंत्रालय उन्हें हथियार नहीं मुहैया करा रहा है। 

गृह युद्ध के आसार

कहा जा रहा है कि येवगेनी प्रिगोझिन की बगावत से देश में गृह युद्ध के हालात बने हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ रूसी विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही येवगेनी प्रिगोझिन को मौत के घाट उतार दिया जायेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ सकती  है। 

calender
24 June 2023, 09:45 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो