Asian Games 2023: एशियन गेम्स के लिए पुरुष और महिला क्रिकेट टीम को भेजने के लिए तैयार बीसीसीआई

Asian Games 2023: ICC वनडे विश्व कप 2023 की वजह से भारत पुरुष बी क्रिकेट टीम को मैदान में उतारेगा, जबकि महिला सीनियर टीम टी-20 मैचों के लिए एशियाड में हिस्सा लेगी।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Asian Games 2023: BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) एशियन गेम्स 2023 में पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमों को भेजने पर सहमत हो गया है। हालांकि, आगामी ICC वनडे विश्व कप 2023 की वजह से भारत पुरुष बी क्रिकेट टीम को मैदान में उतारेगा, जबकि महिला सीनियर टीम टी-20 मैचों के लिए एशियाड में हिस्सा लेगी। BCCI 30 जून से पहले खिलाड़ियों की सूची IOA (भारतीय ओलंपिक संघ) को सौंप देगा।

ICC विश्व कप के आयोजन के साथ टूर्नामेंट के टकराव की वजह से BCCI एशियाई खेलों के 19वें सीजन में क्रिकेट टीमों को भेजने के लिए प्रतिबद्ध नहीं था। 23 सितंबर से एशियाई खेल शुरू होंगे और चीन के हांगझू में 8 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि BCCI 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक ICC वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI एशियाई खेलों में पुरुषों की बी टीम को भेजेगी, क्योंकि ज्यादातर वरिष्ठ स्टार खिलाड़ी भारत की विश्व कप टीम में शामिल होंगे। हालांकि भारतीय क्रिकेट में उपलब्ध प्रतिभा के चलते BCCI को एशियाई खेलों के लिए एक मजबूत टीम का नाम घोषित करने की उम्मीद है। दूसरी तरफ BCCI एशियाई खेलों के लिए महिलाओं की सीनियर टीम उतारेगा।

अगले महीने छह मैचों की सीमित ओवर सीरीज के लिए वूमेन इन ब्लू बांग्लादेश का दौरा करेगी और फिर सितंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करने की संभावना है। खासतौर पर यह पहली बार है कि भारत की क्रिकेट टीमें एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जुलाई और अगस्त में बर्मिंघम में साल 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था, जहां भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद रजत पदक जीता।

साल 2010 में क्रिकेट को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और यह साल 2014 सीजन का भी हिस्सा था। हालांकि क्रिकेट को जकार्ता में साल 2018 सीजन के लिए हटा दिया गया था, लेकिन साल 2022 सीजन में फिर शामिल किया गया था। लेटेस्ट संस्करण 10 से 25 सितंबर 2022 तक होना था, लेकिन चीन में कोविड-19 महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।

calender
24 June 2023, 09:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो