शहजादा और उनके बेटे की जगह टाइटन पनडुब्बी से अपने बेटे के साथ सफर करने वाले था अमेरिका का ये अरबपति

Titanic Submersible Accident: टाइटन सबमरीन से टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान की जगह अमेरिका के निवेशक जे ब्लूम जाने वाले थे। लेकिन अंतिम क्षणों में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया था।

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • शहजादा दाऊद और उनके बेटा सुलेमान की जगह जे ब्लूम जानें वाले थे।
  • टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए पांचो यात्रियों की मौत हो चुकी है।

Titanic Submersible Accident: बीते दिनों  अटलांटिक महासागर की गहराई टाइटन पनडुब्बी में सवार होकर टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए 5 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार पूरी दुनिया को 15 अप्रैल 1912 को हुए टाइटैनिक हादसे की यादों को ताजा कर दिया है। इस पनडुब्बी में पाकिस्तानी मूल के अरबपति शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान दाऊद भी सवार था। दरअसल, अमेरिका के निवेशक जे ब्लूम ने खुलासा किया है कि वह टाइटन पनडुब्बी से अपने बेटे के साथ रोमांच भरे सफर पर जाना चाहते थे लेकिन आखिरी समय में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया जिसके बाद शहजादा दाऊद ने टिकट खरीदा था। 

स्टॉकटन रश ने की थी मनाने की कोशिश

निवेशक जे ब्लूम ने फेसबुक पर बताया कि ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश ने उन्हें इस सफर पर चलने के लिए मनाने की कोशिश भी की थी। उन्होंने बताया की वो और उनका बेटा टाइटैनिक को देखने के लिए बहुत उत्सुक थे वह दोनों उस सफर पर जाना भी चाहते थे। लेकिन अंत समय में उन्होंने जाने से मना कर दिया था।

जे ब्लूम ने बताया कि उन्होने पनडुब्बी के बारे में अध्ययन किया तो वे टाइटन पनडुब्बी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थोड़ा चिंतित हुए थे। और इसके बाद उन्होंने ना जानें का फैसला किया था। समुद्र तल की गहराइयों में न जानें का फैसले ने उनके जीवन को बचाने का काम किया है। इसके लिए जे ब्लूम ने ईश्वर का धन्यवाद किया है। 

आपको बता दें कि टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी पांचो यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया है।  टाइटन पनडुब्बी अटलांटिक महासागर की गहराई में लापता हो गई थी। विस्फोट की वजह से पनडुब्बी के 2 टुकड़े हो जाने की बात कही जा रही है। 

इनकी भी जान बच गई

जे ब्लूम के अलावा टाइटन पनडुब्बी से ब्रिटेन के डिजिटल मार्केटिंग व्यवसायी क्रिस ब्राउन भी जाने वाले थे। लेकिन उन्होंने भी अपना फैसला बदल लिया था। अब इस हादसे के बाद क्रिस ब्राउन ऊपर वाले का धन्यवाद अर्पित किया है।  

ये पांच लोग थे सवार

टाइटन पनडुब्बी में पांच लोग सवार थे। व्यापारी हामिश हार्डिंग, ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान, ओशनगेट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट इस पनडुब्बी में सवार होकर टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए थे। इन पांचो लोगों की मौत की पुष्टी की जा चुकी है। 

calender
24 June 2023, 02:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो