पाकिस्तान में बढ़े महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न के मामले, 4 महीनों में दर्ज हुए 900 हिंसक मामले

Pakistan Crime Data : स्टेनेबल सोशल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (SSDO) ने अपनी एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में इस साल के शुरुआती 4 महीनों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ 900 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • पाकिस्तान में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसक मामलो में बढ़ोतरी हुई है।
  • साल के शुरुआती 4 महीनों में 900 से अधिक हिंसक मामले दर्ज किए गए हैं।

Pakistan Crime Data : पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्टेनेबल सोशल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (SSDO) ने अपनी एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में 2023 के शुरुआत से अब तक महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हुए हिंसक मामलों का ब्योरा दिया गया है। साल के शुरुआती 4 महीनों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा के 900 अधिक मामले सामने आए हैं। यह डाटा पाकिस्तान के सिंध प्रान्त का है। सिंध प्रान्त की पुलिस द्वारा 4 महीनों में  महिलाओं-बच्चों के खिलाफ हिंसा के 900 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 

महिलाओं के खिलाफ हिंसक मामले

स्टेनेबल सोशल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2023 से 30 अप्रैल 2023 के बीच महिलाओं के खिलाफ  हिंसा के 771 मामले दर्ज किए गए हैं। इन 771 मामलों में 529 मामले अपहरण के, 119 मामले घरेलू हिंसा के, 56 मामले दुष्कर्म और 37 मामले ऑनर किलिंग के हैं। 

बच्चों के खिलाफ हिंसक मामले

जनवरी 2023 से 30 अप्रैल 2023 के बीच पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ हुई हिंसा के 142 मामले दर्ज किए गए हैं। बच्चों के खिलाफ दर्ज हिंसा के 142 मामलों में से  67 मामले यौन शोषण के, 16 मामले बाल विवाह के, 14 मामले बाल श्रम और शेष मामले अपहरण के दर्ज किए गए हैं।

हैवान बना पिता

पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ दष्कर्म के मामले भी सामने आए हैं। सियालकोट जिले में तो एक पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ। इस मामले कोर्ट ने पिता को सजा-ए-मौत दी है। वहीं हैदराबाद के बाहरी इलाके में  13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। 

calender
26 June 2023, 03:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो