हाथों में चांदी का ब्रेसलेट पहनना चाहते है, तो इसके फायदे भी जान लिजिए
चांदी से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते है। ऐसा माना जाता है कि चांदी को पहनने से भावनाएं भी नियंत्रित रहती है। इतना ही नहीं इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी लाभ मिलता है। ऐसे में अगर आप चांदी के ब्रेसलेट पहनने के शौकीन है, तो इससे आपको कई फायदे भी मिलेंगे।

Benefits of Silver Bracelet: महिलाओं को ब्रेसलेट पहनने का काफी शौक होता है। वहीं आजकल चांदी के ब्रेसलेट का चलन काफी बढ़ गया है। ब्रेसलेट से न सिर्फ हाथों की शोभा बढ़ती है बल्कि इसे पहनने से कई लाभ भी मिलते है। बता दें कि चांदी को ज्योतिष में बहुत ही पवित्र धातु माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि चांदी के आभूषण मन को शांत रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक होते हैं।
जी हां, चांदी से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते है। ऐसा माना जाता है कि चांदी को पहनने से भावनाएं भी नियंत्रित रहती है। वहीं इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी लाभ मिलता है। ऐसे में अगर आप चांदी के ब्रेसलेट पहनने के शौकीन है, तो इससे आपको कई फायदे भी मिलेंगे।
चांदी पहनना बेहद लाभकारी
ज्योतिष में चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र दोनों से माना गया है। चंद्रमा यदि शुभ हो तो आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और शुक्र के अनुकूल होने से आपको संपन्नता प्राप्त होती है। इतना ही नहीं चांदी की धातु धारण करने से मन शांत रहता है और धैर्य में बढ़ोत्तरी होती है। बता दें कि चांदी की धातु पहनने से मन में प्रेम भाव बढ़ जाता है। ऐसे में आप चांदी की पायल, नेकलेस, कड़ा या फिर ब्रेसलेट पहन सकते है। चलिए जानते है हाथों में चांदी के ब्रेसलेट पहनने से क्या लाभ मिलते है।
हाथों में चांदी का ब्रेसलेट पहनने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
1. यदि आप चांदी का ब्रेसलेट हाथों में पहनते हों तो इसका प्रभाव आपकी नसों से आपके मस्तिष्क तक पहुंचता है और मन को शांत रहने में मदद मिलती है।
2. चांदी को शीतलता प्रदान करने वाली धातु माना गया है। इसको धारण करने से आप अपने गुस्से पर भी नियंत्रण कर सकते है।
3. कई बार मन में किसी बात को लेकर स्थिरता नहीं होती लेकिन चांदी को पहनने से मन की चंचलता कम होती है और वैवाहिक जीवन में भी स्थायित्व आता है।
4. चांदी का कड़ा पहनने से त्वचा संबंधी दिक्कतों में निजात मिलता है। ऐसा माना जाता है कि चांदी को हाथों में पहनने से सर्दी, जुकाम की समस्या भी दूर होती है।
5. चांदी का ब्रेसलेट पहनने से बॉडी में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और मन शांत रहता है।
6. चांदी एक ऐसी धातु है जो कि काफी फायदेमंद है। चांदी का कड़ा या ब्रेसलेट पहनने से हर प्रकार की नकारात्मकता दूर रहती है।
7. ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, चांदी ध्यान केंद्रित करने में भी सहायक है। यदि आपका किसी काम में मन नहीं लगता है, तो आप चांदी का ब्रेसलेट जरूर पहनें।
चांदी का ब्रेसलेट इस दिन करें धारण
बता दें कि चांदी के ब्रेसलेट को गुरुवार के दिन खरीदना शुभ माना जाता है। दरअसल, गुरुवार का दिन भगवान् विष्णु को समर्पित होता है और यदि आप इस दिन चांदी खरीदते हैं तो भगवान विष्णु की असीम कृपा आप पर बनी रहती है। वहीं अगर आप हाथों में चांदी का ब्रेसलेट या कड़ा धारण कर रहे हैं तो इसे सोमवार या शुक्रवार के दिन धारण करना सबसे शुभ माना जाता है।
वास्तु में चांदी का महत्व
वास्तुशास्त्र में चांदी को सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाने वाली धातु माना जाता है। वास्तु की माने तो, चांदी पहनने से मन में जो भी नकारात्म विचार होते है, वो सभी चांदी को पहनने से दूर हो जाते है। इतना ही नहीं अगर आपको हर छोटी बात पर गुस्सा आता और आप उसे कंट्रोल नहीं कर पाते है, तो चांदी पहनने से आपका गुस्सा भी काबू में रहता है। चांदी का ब्रेसलेट पहनने से आपका स्वास्थ्य कुशल मंगल रहता है। इसके साथ ही ये मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार है।


