दुनिया के ऐसे अजीबोगरीब फल, क्या आपने कभी खाये हैं?

यदि आपसे पूछा जाये आपका मनपसंद फल कौनसा है? तो आप आम , अंगूर , केला या संतरा जैसे नाम ही लेंगे। वह इसलिए क्योंकि आपने आमतौर पर इन्हीं फलों का सेवन किया है। लेकिन शायद आपको पता न हो दुनिया में ऐसे अजीबोगरीब फल मौजूद हैं

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

यदि आपसे पूछा जाये आपका मनपसंद फल कौन सा है? तो आप आम , अंगूर , केला या संतरा जैसे नाम ही लेंगे। वह इसलिए क्योंकि आपने आमतौर पर इन्हीं फलों का सेवन किया है। लेकिन शायद आपको पता न हो दुनिया में ऐसे अजीबोगरीब फल मौजूद हैं। जिनको आपने खाना तो दूर देखा भी ना हो। आइये जानते है दुनिया के ऐसे ही अतरंगी फलों के बारे में-

1 बुद्धा हैंड

इस फल की खेती प्रमुख तौर पर चाइना में की जाती है। इस फल देखने में हाथ के जैसा होता है। इसवजह से इसको बुद्धा हैंड कहा जाता है।और तो और इसकी उँगलियों जैसी शाखाएं निकली होती हैं। यह प्रसाद बनाने में काम आता है।

2 मॉन्स्टर फ्रूट

मॉन्स्टर फ्रूट का साइज 25 cm लम्बे और 3 से 4 cm मोटे होते हैं। इनके भारी भरकम साइज की इनको मॉन्स्टर फ्रूट कहा जाता है। यह खास कर अमेरिकन जंगलों में पाए जाते हैं।

3 अकाबी फ्रूट

आप इसको अकाबी या अकीबी किसी भी नाम से कह सकते हैं। यह विशेष रुप से जापान में खाया जाता है , इसका इस्तेमाल विशेष पकवान बनाने में किया जाता है। यह खाने में हल्का मीठा होता है। इसका वास्तव में जापान में एकेबी नाम है। इसका रंग बैंगनी और यह हथेली के आकार का होता है।

4 ड्रैगन फ्रूट

यह देखने में आपको एक विदेशी फल लग सकता है। लेकिन इसका स्वाद कीवी और नाशपाती जैसा थोड़ा मीठा होता है। इसकी खेती भारत में भी की जाती है।

5 किवानो तरबूज

यह दिखने में बाहर से पीले रंग का होता है। और अंदर से हरी रंग की जेली जैसी मांस के साथ बीज होते हैं। इसकी बनावट तरबूज जैसी होती है। जिस वजह से इसका नाम किवानो तरबूज है।

6 ट्री टोमेटो

अंडे जैसे आकार का यह फल इमली दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। यह दिखने में लाल रंग के होते है।

7 मिरिकल फ्रूट

यह फल बेर के आकार का होता है। यह मूलरूप से पश्चिम अफ्रीका के घाना ताइवान आदि में खेती की जाती है।

calender
11 January 2023, 02:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो