Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें ये 3 चीजें, वरना आ सकती है आर्थिक तंगी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज का हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन घर में कुछ ऐसी में चीजे होती है जिनपर हमारा बिल्कुल भी ध्यान नहीं जाता और यहीं चीजें आर्थिक तंगी की वजह बन जाती है। इसके साथ ही इनसे घर में कलह-क्लेश बढ़ने लगता है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज का हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन घर में कुछ ऐसी चीजे होती है जिनपर हमारा बिल्कुल भी ध्यान नहीं जाता और यहीं चीजें आर्थिक तंगी की वजह बन जाती है। इसके साथ ही इनसे घर में कलह-क्लेश बढ़ने लगता है।

चलिए जानते है , वास्तु के मुताबिक घर में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए-

1.जंग लगी चीजें- घर में काफी लंबे समय से रखे हुए लोहे के औजार का इस्तेमाल न हो तो इनमें जंग लग जाती है। वास्तु(Vastu) के मुताबिक ऐसी चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए, नहीं तो इससे आपके घर में कलेश और परेशानियां बढ़ जाती है। ऐसा माना जाता है कि जंग लगने के बाद औजार और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते है।

2.बंद घड़ी- दीवार पर टंगी घड़ी जब खराब हो जाती है तो लोग उसे उतारकर घर के किसी कोने में रख देते है। वहीं वास्तु के अनुसार, घर में रखी बंद घड़ी इंसान का बुरा समय लाती है। अगर आपके घर में भी ऐसी घड़ियां रखी हुई है तो इन्हें या तो ठीक करवा लीजिए या फिर किसो को दान देना बेहतर होगा।

3.पीतल के बर्तन- महिलाएं अक्सर पीतल के पुराने बर्तन स्टोर रूम या फिर किचन में किसी बंद जगह पर रख देती है। लेकिन इन बर्तनों को अंधेरे में रखने पर इनमें शनि का वास हो जाता है और ऐसा होने पर इंसान पाई-पाई का मोहताज होने लगता है।

calender
25 August 2022, 02:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो