सर्दियों में इन फलों को खाकर आप नहीं पड़ेंगे बीमार

फल यदि उसके सही मौसम जाएँ तो वह कभी नुकसान नहीं देता। यह तो आपको मालूम ही होगा खेर। फलों में कई पोषक तत्व पाए जाते है। जो हमारे शरीर को कई बिमारियों साथ - साथ कई लाभ भी देते है। वह कौन से ऐसे फल है, जिन्हें सर्दियों में खा कर लाभ होता है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

फल यदि उसके सही मौसम में खाए जाएं तो वह कभी नुकसान नहीं देता। यह तो आपको मालूम ही होगा। फलों में कई पोषक तत्व पाए जाते है। जो हमारे शरीर को कई बीमारियों साथ - साथ कई लाभ भी देते है। वह कौन से ऐसे फल है, जिन्हें सर्दियों में खा कर लाभ होता है।

1 अमरूद

वैसे तो यह सर्दी गर्मी दोनों मौसम में मिल जाता है, लेकिन इसको खाने का सही मौसम सर्दी का होता है, इसमें विटामिन - सी भरपूर मात्रा में मिलता है। जो इन्फेक्शन होने के खतरे को कम करता है।

2 नाशपाती

यह खाने में जितना टेस्टी होता है , उतना ही इसका जूस भी होता है। इसको खाना बच्चे भी काफी पसंद करते है। इसमें मौजूद विटामिन - ई और सी भरपूर होता है। जो आंतों के लिए लाभदायक होता है।

3 संतरा

इसमें विटामिन -सी की मात्रा काफी होती है। यह मौसमी बीमारी होने के खतरे को होने से बचाता है।ये हमारे शरीर को मजबूत बनाता है। आप इसका जूस भी बना कर पी सकते हैं।

4 सेब

सेब आखिर किसको नहीं पसंद, यह पेट की सूजन को कम करता है। इसमें फाइबर , विटामिन्स की भरपूर मात्रा मिलती है। आप इसका जूस बना कर भी पी सकते हैं। यह वजन घटाने में भी उपयोगी है।

5 मौसम्बी

यह एक खट्टा फल होता है। जिस वजह से इसमें विटामिन - सी की मात्रा भरपूर पाई जाती है। यह आयरन और एनीमिया की दिक्क्त को दूर करता है, आप इसका जूस बना कर बिना छाने पियें।

6 अनार

यह दिखने में लाल रंग का होता है , जिसका स्वाद खाने में मीठा होता है। यह खून की कमी की पूर्ति करता है और इसी के साथ - साथ यह वजन कम करने , हार्ट प्रॉब्लम , ब्लड प्रेशर , और स्किन कि परेशानियों को दूर करता है।

ये भी पढ़ें.....

रोज़ लहसुन खाने के बेमिसाल फायदे

calender
29 December 2022, 05:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो