दिन में पीना गुनाह, रात में आराम-किसने बनाया ये नियम और क्यों मान रहा पूरा समाज इसे

रात के समय ही शराब पीने को एक हद तक उचित माना गया है। लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है? आखिर क्यों रात में ही शराब पीने को सही माना जाता है? यह ट्रेंड किसने सेट किया? इन सभी सवालों के जवाब हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं....

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: दुनिया भर में शराब पीना या ना पीना अक्सर एक डिबेट का हिस्सा बनने वाला मुद्दा होता है। लेकिन, भारत में सामान्य तौर पर शराब नहीं पीना ही एक सामाजिक व्यक्तित्व की पहचान माना जाता है। आश्चर्य की बात यह है कि इस देश में शराब पीने को लेकर एक निर्धारित समय अवधि को पहचान मिली हुई है।

अमूमन देखा जाता है कि रात के समय ही शराब पीने को एक हद तक उचित माना गया है। लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है? आखिर क्यों रात में ही शराब पीने को सही माना जाता है? यह ट्रेंड किसने सेट किया? इन सभी सवालों के जवाब की तलाश हम इस आर्टिकल में करने वाले हैं...

रात में क्यों पीनी चाहिए शराब? 

आपको बताते चलें कि भारत में एक बड़े वर्ग के लिए शराब पीना एक बुरी आदत है और शराबी को समाज में अलग तरह की नकारात्मक पहचान भी मिलती है। यही कारण है कि लोग दिन ढलने के बाद रात के समय शराब पीना जरूरी समझते हैं। हालांकि, इस विषय को लेकर कोई अलग से कानून नहीं बना हुआ है कि शराब हमेशा रात में पीना सही है, या फिर किसी व्यक्ति के कहने पर रात में शराब पीने का ट्रेंड नहीं चला है।

कई मीडिया पोर्टल ने तो यहाँ तक दावा किया है कि काम के बाद थकान उतारने, अथवा दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए और परिवार के सामने शराब नहीं पीने की एक प्रकार की सामाजिक शर्म के कारण भी यह ट्रेंड और मजबूत हुआ। दिन में शराब पीना सामान्य तौर पर आलस्य और लत का प्रतीक माना गया है।

रात में शराब पीने का वैज्ञानिक कारण 

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक रात में पीने का एक कारण सर्कैडियन रिदम को भी माना जाता है। वैज्ञानिक अध्ययनों में भी बताया गया कि शाम के समय या फिर रात में शराब से मिलने वाला इनाम (रिवार्ड) मस्तिष्क में अधिक महसूस होता है, इस कारण भी लोग स्वाभाविक रूप से दिन ढलने के बाद ही शराब की ओर आकर्षित होते हैं।

इन देशों में रात में पी जाती है शराब 

गौरतलब है कि भारत के अलावा भी कई देशों में रात में शराब पीने का ट्रेंड सेट है। इस सूची में ब्रिटेन, आइसलैंड और चेक गणराज्य वाले देशों का नाम भी शामिल है। इन देशों में भी भारत के समान ही दिन में शराब पीना अजीब या फिर सामाजिक रूप से अस्वीकार ही माना जाता है। वहीं जापान में नोमिकाई नाम की एक प्रसिद्ध परंपरा है, जिसमें सहकर्मी काम के बाद रात के वक्त साथ पीना पसंद करते हैं और यह स्ट्रेस रिलीज तथा बॉन्डिंग के लिए भी उचित समय माना जाता है।

वो देश जहां दिन में शराब पीना जायज 

अवगत करवाते चलें कि स्पेन, फ्रांस, रूस और जर्मनी जैसे समृद्ध देशों में दिन में भी शराब पीना एक प्रकार से आम बात है. वहां लंच या ब्रंच के साथ वाइन अथवा बीयर पीना सामान्य घटना है और इसे वहाँ के लोग संस्कृति का हिस्सा भी मानते हैं।

तमाम जानकारियों के आधार यह कहना गलत होगा कि किसी विशेष समय में शराब पीना गलत बात है या फिर अपराध योग्य कार्य है। हालांकि, लोग अपनी सोच-समझ से ही रात में शराब पीने को उचित मानते हैं। रात में शराब पीने के ट्रेंड को किसी व्यक्ति ने तय नहीं किया, बल्कि वक्त के साथ ही लोगों ने किसी तरह से इसको एक ट्रेंड के रूप में ढाल लिया और अपने जीवन को खास सिस्टम में जोड़ लिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो