ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, बोला- अमेरिका ने वादा तोड़ा

ईरान की सेना ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि अमेरिका ने अपना वादा तोड़ दिया है. वाशिंगटन अभी भी ईरान के बंदरगाहों पर नौसेना की नाकाबंदी बनाए हुए है, जिससे वहां आने-जाने वाले जहाजों पर सख्ती बरती जा रही है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को एक बार फिर बंद कर दिया है. ईरानी सेना ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर कड़ा पहरा बढ़ा दिया है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर नया संकट गहरा गया है.ईरानी सैन्य कमांड ने कहा कि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर अपनी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखकर वादा तोड़ा है. इसलिए होर्मुज स्ट्रेट अब पूरी तरह से ईरानी सशस्त्र बलों के नियंत्रण में है.

ईरान का सख्त फैसला

ईरानी मिलिट्री कमांड ने एक बयान में कहा कि जब तक अमेरिका ईरान आने-जाने वाले सभी जहाजों की आजादी बहाल नहीं कर देता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट में स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में रहेगी.  बयान में कहा गया, जब तक अमेरिका ईरान आने-जाने वाले सभी जहाजों के आने-जाने की आजादी बहाल नहीं कर देता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट में स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में रहेगी.

ट्रंप की जिद के कारण फिर बंद

लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच युद्धविराम के बाद ईरान ने सद्भावना दिखाते हुए होर्मुज स्ट्रेट खोलने की घोषणा की थी. लेकिन शनिवार सुबह अचानक स्थिति बदल गई. ईरानी मीडिया ने सैन्य कमान के हवाले से बताया कि होर्मुज स्ट्रेट अब फिर से अपनी पुरानी स्थिति में लौट आया है, यानी इसे दोबारा बंद कर दिया गया है.  ईरान ने कहा कि अब होर्मुज सशस्त्र बलों के सख्त प्रबंधन में है.

वैश्विक तेल आपूर्ति पर गहराता संकट

होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है. दुनिया के कुल तेल भंडार का लगभग 20 प्रतिशत इसी संकरे समुद्री रास्ते से गुजरता है.  पिछले दो महीनों से जारी तनाव और नाकाबंदी के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया था. होर्मुज के कुछ दिनों पहले खुलने की खबर से आम लोगों और उद्योगों को राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर संकट के बादल घिर आए हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो