केमिकल गुलाल नहीं करेगा स्किन को खराब, होली खेलने से पहले ये जरूरी टिप्स फॉलो कर लें

होली का मजा तो रंगों में डूबकर ही आता है, लेकिन वो केमिकल भरे रंग आपकी खूबसूरत स्किन को डैमेज कर सकते हैं. जलन, लाली, खुजली या फिर रूखापन जैसी परेशानियां पैदा कर सकता हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: होली रंगों का उत्सव है, लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग आपकी त्वचा और सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं. इनमें लेड, सीसा जैसे जहरीले तत्व मिले होते हैं, जो त्वचा पर रैशेज, जलन, दाने, खुजली और लंबे समय तक छिलने जैसी समस्याएं पैदा कर देते हैं. इस बार होली को सुरक्षित और मजेदार बनाने के लिए नेचुरल या घरेलू तरीकों से तैयार रंगों का चुनाव करें और स्किन की सुरक्षा के कुछ आसान उपाय अपनाएं.

केमिकल रंगों से बचाव का सबसे बेहतरीन तरीका है घर पर ही नेचुरल गुलाल या लिक्विड रंग बनाना या ऑर्गेनिक उत्पादों का इस्तेमाल करना. मेहमानों से भी अनुरोध करें कि वे केवल प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलें. आइए जानते हैं होली पर स्किन को रंगों से कैसे बचाएं और त्योहार का पूरा आनंद लें.

फेस पर लगाएं तेल की परत

होली खेलने से पहले सुबह जल्दी उठकर चेहरे पर भारी तेल की अच्छी परत लगा लें. इससे स्किन रंगों से काफी हद तक सुरक्षित रहती है, भले ही चेहरा थोड़ा चिपचिपा दिखे. सरसों का तेल या नारियल का तेल सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि ये गाढ़े और प्रभावी होते हैं. 

 जेली या सनस्क्रीन का इस्तेमाल

अगर तेल नहीं लगाना चाहते तो पेट्रोलियम जेली की मोटी लेयर चेहरे और शरीर पर लगा सकते हैं. अगर बाहर खुले मैदान में होली खेलने का प्लान है तो वाटरप्रूफ सनस्क्रीन की मोटी परत जरूर लगाएं. इससे न केवल रंगों से बचाव होगा, बल्कि तेज धूप से भी स्किन सुरक्षित रहेगी.

होंठों और नाखूनों की विशेष देखभाल

पूरे चेहरे पर सुरक्षा के साथ-साथ होंठों पर अच्छा लिप बाम जरूर लगाएं. होंठों की त्वचा बहुत नाजुक होती है और रंग लगने से घाव बन सकते हैं, जो बाद में दर्द देते हैं. नाखूनों को बचाने के लिए नेल पॉलिश लगा लें. लड़कियां रंगीन और लड़के ट्रांसपेरेंट नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. अंदरूनी तरफ भी ट्रांसपेरेंट लेयर लगाना फायदेमंद रहेगा.

पूरे शरीर को कवर करने वाले कपड़े और जूते

केवल चेहरे की ही नहीं, बल्कि हाथ-पैरों की त्वचा का भी पूरा ध्यान रखें. फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें और बॉडी पर भी तेल की मालिश कर लें. होली के लिए ऐसे जूते या चप्पल चुनें जो पैरों को पूरी तरह ढकें और अच्छी ग्रिप वाले हों. इससे स्किन रंगों के सीधे संपर्क से बचेगी और फिसलन से भी सुरक्षा मिलेगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag