गर्मी में नारियल पानी या नींबू पानी? जानिए कौन सा पीना है ज्यादा फायदेमंद
गर्मियों में पेट को ठंडक देने और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कुछ चीजें तो कमाल की होती हैं. नारियल पानी और नींबू पानी दोनों ही लोगों के फेवरेट हैं. लेकिन सवाल ये है कि इन दोनों में से कौन सा पीना असल में ज्यादा फायदेमंद है?

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है, जहां पसीने के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी का तेजी से नुकसान होता है. ऐसे में नींबू पानी और नारियल पानी दोनों ही लोकप्रिय विकल्प बन जाते हैं, क्योंकि ये न सिर्फ प्यास बुझाते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं. भारत में ज्यादातर लोग सस्ते और आसानी से उपलब्ध नींबू पानी को तरजीह देते हैं, जबकि नारियल पानी को इलेक्ट्रोलाइट्स का नैचुरल सोर्स माना जाता है.
डाइटिशियन के अनुसार ये दोनों ड्रिंक्स की तुलना की है. उन्होंने बताया कि दोनों अपने-अपने तरीके से बेहतरीन हैं, लेकिन स्थिति के अनुसार चुनाव करना चाहिए. इस आर्टिकल में जानिए इनके पोषक तत्व, फायदे और सही समय.
नारियल पानी के प्रमुख तत्व और फायदे
नारियल पानी गर्मी के लिए सबसे अच्छा विकल्प इसलिए है क्योंकि यह नैचुरली इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है. इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो बॉडी में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखते हैं और मसल्स को मजबूत करने में मदद करते हैं. यह लो कैलोरी ड्रिंक है, जिसमें नैचुरल शुगर और कार्ब्स होते हैं, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है और वेट मैनेजमेंट में भी सहायक साबित होता है.
नींबू पानी के प्रमुख तत्व और फायदे
नींबू पानी का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका हाई विटामिन सी कंटेंट है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. डाइटिशियन के अनुसार विटामिन सी से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है बल्कि ये तेज गर्मी में हमारी स्किन को भी जलने से बचाता है. इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स और अल्कलाइन गुण होते हैं, जो बॉडी के पीएच लेवल को बैलेंस रखते हैं. यह भी लो कैलोरी ड्रिंक है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है.
गर्मी में कौन बेहतर: नींबू पानी या नारियल पानी?
सीनियर डाइटिशियन के अनुसार दोनों ड्रिंक्स अपने-अपने तरीके से फायदेमंद है. कोकोनट वाटर नेचुरली इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और डिहाइड्रेशन, कमजोरी और हीट स्ट्रोक का शिकार बनने पर फास्ट रिकवरी में हेल्प करता है. दूसरी तरफ नींबू पानी विटामिन सी और रिफ्रेशिंग हाइड्रेशन देता है.
इसके अलावा ये डाइजेशन को स्टिम्यूलेट करता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि इंटेंस हीट या स्वेटिंग ज्यादा हो तो कोकोनट वाटर बेहतर इलेक्ट्रोलाइट सपोर्ट देता है. जबकि डेली हाइड्रेशन को बरकरार रखने के लिए नींबू पानी भी इफेक्टिव है. देखा जाए तो दोनों को बदल-बदल के यूज करना बेस्ट होता है.
पीने का सही समय और तरीका
एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह खाली पेट या मिड मॉर्निंग में पीना बेस्ट है. उनके मुताबिक अगर आप इनसे दिन की शुरुआत करते हैं तो दिनभर बॉडी में एनर्जी बनी रहती है. इसके अलावा गर्मी में शरीर लू के खतरे से भी बच पाता है.
एक्सपर्ट के अनुसार आप दोपहर के बाद भी डिटॉक्स ड्रिंक को पी सकते हैं. उनके मुताबिक गर्मी में दोपहर की हीट के बाद बॉडी को कूलिंग और इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत होती है. इस वक्त नारियल पानी, आंवला वाटर, मिंट-लेमन वाटर या सब्जा ड्रिंक्स को पीया जा सकता है. इस तरह आपके शरीर में हाइड्रेशन और मिनरल बैलेंस मेंटेन हो पाता है.


