Nails Care Tips: नाखून तेजी से बढ़ेंगे और नहीं टूटेंगे… बस अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
लंबे, मजबूत और चमकदार नाखून न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि आपकी सेहत का भी इशारा देते हैं. साफ, गुलाबी और स्मूद नाखून बताते हैं कि आपके शरीर को सही पोषण मिल रहा है. इसलिए हेल्दी नाखून सिर्फ एक ब्यूटी ट्रेंड नहीं हैं, बल्कि अच्छी सेहत की निशानी भी हैं.

ब्यूटी टिप्स: लंबे, मजबूत और चमकदार नाखून न सिर्फ खूबसूरती को बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी सेहत का संकेत भी देते हैं. साफ, गुलाबी और स्मूद नेल्स इस बात की ओर इशारा करते हैं कि शरीर को सही पोषण मिल रहा है. इसलिए हेल्दी नाखून केवल ब्यूटी ट्रेंड नहीं, बल्कि अच्छी सेहत का आईना भी हैं.
अक्सर देखा जाता है कि घर के काम करते समय नाखून टूट जाते हैं या फिर हल्की सी चोट लगने पर भी चटक जाते हैं. कई लोगों के नाखून बढ़ते तो हैं, लेकिन जल्दी टूट जाते हैं या उनमें चमक नहीं होती. अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रही हैं, तो इन 5 आसान टिप्स को अपनाकर अपने नाखूनों की ग्रोथ और मजबूती दोनों बेहतर बना सकती हैं.
1. पोषण पर दें खास ध्यान
कमजोर, बेजान या बार-बार टूटने वाले नाखून पोषण की कमी का संकेत हो सकते हैं. अगर नाखूनों के किनारे फटने लगते हैं या उनमें चमक नहीं है, तो सबसे पहले अपने खानपान में सुधार करें.
डाइट में प्रोटीन और बायोटिन को शामिल करें. इसके साथ ही विटामिन D, आयरन, जिंक और ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें. अंडा, मछली, फलियां, चिकन, बादाम, शकरकंद, पालक, चुकंदर, बीज, साबुत अनाज, अलसी और अखरोट जैसी चीजें नाखूनों की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं.
2. नियमित ट्रिमिंग है जरूरी
नाखूनों को सही आकार में रखने के लिए समय-समय पर हल्की ट्रिमिंग करते रहना चाहिए. इसके बाद फाइलर से किनारों को स्मूद कर लें. इससे नाखून न केवल सुंदर दिखते हैं, बल्कि उनके टूटने की संभावना भी कम हो जाती है.
यदि किनारे ठीक से सेट न हों तो उनमें दरारें बनने लगती हैं, जो आगे चलकर टूटने का कारण बनती हैं.
3. लहसुन से मिलेगी मजबूती
घरेलू नुस्खों में लहसुन को नाखूनों की मजबूती के लिए प्रभावी माना जाता है. इसमें मौजूद सल्फर नाखूनों की ग्रोथ को बेहतर बनाने में मदद करता है.
आप लहसुन की कलियों को छीलकर नाखूनों पर हल्के हाथ से रगड़ सकती हैं या उसका रस लगाकर कुछ देर छोड़ सकती हैं. सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से फायदा मिल सकता है.
4. क्यूटिकल्स को रखें मॉइस्चराइज
नाखूनों के साथ-साथ क्यूटिकल्स को नमी देना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए बादाम या नारियल तेल से हल्की मालिश करें. रात को सोने से पहले नाखूनों और क्यूटिकल्स पर तेल लगाकर मसाज करने से नाखून मजबूत और चमकदार बनते हैं.
ऑलिव ऑयल में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर मसाज करें और 10-15 मिनट बाद हाथ धो लें. इससे नाखूनों का पीलापन कम करने में मदद मिलती है.
5. नेल पॉलिश से लें ब्रेक
नेल पॉलिश और रिमूवर में मौजूद केमिकल्स नाखूनों और क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए रोजाना नेल पॉलिश लगाने की आदत से बचें. जरूरत पड़ने पर ही इसका इस्तेमाल करें और रिमूवर का उपयोग भी सीमित रखें.
नियमित रूप से ब्रेक देने से नाखून प्राकृतिक रूप से मजबूत बने रहते हैं.


