Moles Meaning: महिलाओं और पुरूषों के शरीर के इन हिस्सों पर तिल का क्या मतलब है जानिए किस हिस्से पर तिल होना सबसे शुभ माना जाता है!

पौराणिक धारणाओं के अनुसार, शरीर के विभिन्न हिस्सों में तिल होने का अलग-अलग मतलब होता है। अगर तिल पर बाल हो तो उसे अशुभ माना जाता है, तो वहीं हल्के रंग के तिल को शुभ माना जाता है।

calender

शरीर के किसी हिस्से पर तिल हो तो लोग तरह-तरह की बात कहते है। अगर आपके चेहरे के किसी हिस्से पर तिल है तो काफी लोगों ने आपसे भी तरह तरह की बात जरूर बोली होगी। पौराणिक धारणाओं के अनुसार, शरीर के विभिन्न हिस्सों में तिल होने का अलग-अलग मतलब होता है। अगर तिल पर बाल हो तो उसे अशुभ माना जाता है, तो वहीं हल्के रंग के तिल को शुभ माना जाता है। वहीं अगर तिल बड़ा हो तो यह भी शुभ संकेत होता है। तो आइए जानते है चेहरे पर तिल होने के मायने क्या होते है? 

गाल पर तिल का होना  

शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल से लोगों के व्यवहार और उनके भविष्य का पता लगाया जा सकता है। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके शरीर के किसी हिस्से पर तिल ना हो, अगर किसी के दायें गाल पर तिल हो, लोग तर्कवादी माने जाते है। साथ ही धन कमाने में सबसे आगे होते है।

होंठ पर तिल का होना 

ऐसे ही कई लोगों के होंठ पर तिल का होना शुभ माना जाता है। जिन लोगों के ऊपरी होंठ के बाई तरफ तिल होता है उन लोगों के कई प्रेम संबंध होते है। जबकि ऊपर वोले होंठ के दाहिनी तरफ तिल होने वाले लोगों भाग्य अच्छा माना जाता है। ऐसे लोग जिनके ऊपर वाले होंठ के बीच में तिल होता है तो उन्हें काफी समझदार माना जाता है। वहीं ऐसे लोग जिनके निचले होंठ के दाहिनी तरफ तिल होता है वो काफी मेहनती होने के साथ दृढ़ निश्चय वाले होते है। जिन लोगों के नीचे होंठ के बाई तरफ तिल होता है तो वे इमानदार होते है और यही उनके व्यक्तित्व की पहचान है। इसके अलावा निचले होंठ के बीच में तिल वाले लोग काफी इमोशनल होते है, ऐसे लोगों को जल्दी गुस्सा आता है, लेकिन रोना भी आसानी से आ जाता है। 

माथे पर तिल का होना 

जिन लोगों के माथे के बीच में तिल होता है वे लोग शांत, बुद्धिमान, मेहनती होने के साथ ही उनका दिल का साफ है। वहीं माथे में दाहिनी ओर तिल होने वाले व्यक्ति धनवान होते है।

नाक पर तिल का होना 

पौराणिक धारणाओं के मुताबिक, जिन व्यक्ति की नाक के दाहिनी तरफ तिल होता है ऐसे व्यक्ति कम मेहनत के बल पर ही अधिक धनवान बन जाते है। 

कान पर तिल का होना 

जिन लोगों के कान पर तिल होता है उनका जीवन भौतिक सुखों से भरा रहता है। वहीं ऐसे व्यक्ति जिनके कान के ऊपर तिल हो उन्हें बुद्धिमान होते है।

गर्दन पर तिल का होना

अगर किसी व्यक्ति की गर्दन पर के बीच में तिल हो तो उन्हें काफी भाग्यशाली माना जाता है। 

पीठ पर तिल का होना 

जिन लोगों की पीठ पर रीढ़ की हड्डी के आसपास तिल होता है तो ऐसे लोग सक्सेस और फेम पाते है। वहीं जिन लोगों के कंधों के ऊपर तिल है तो ऐसे लोग साहस के साथ चुनौतियों का मुकाबला करते है।

"यह सूचना सिर्फ पौराणिक धारणाओं और जानकारी पर आधारित है, हम किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करते है।" 

First Updated : Saturday, 01 April 2023