मस्कमेलन मिल्कशेक जो रखेगा आपको पूरे दिन कूल और एनर्जेटिक, जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
यह चिलचिलाती गर्मी में घर पर आसानी से बनाएं रिफ्रेशिंग मस्कमेलन मिल्कशेक. स्वादिष्ट, ठंडा और पौष्टिक यह शेक गर्मी को तुरंत भगाएगा. तो चलिए इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं.

तपती गर्मी में जब ठंडी ड्रिंक की चाहत होती है, तब मस्कमेलन मिल्कशेक एक बेहतरीन और ताजगी भरा विकल्प साबित होता है. मीठे और रसीले खरबूजे को दूध के साथ मिलाकर बनाया गया यह मिल्कशेक न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है, बल्कि स्वाद में भी बेहद लजीज होता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, यह ड्रिंक हर किसी को पसंद आता है. गर्मी के मौसम में घर पर आसानी से बनने वाला यह मिल्कशेक पौष्टिक भी है और बनाने में सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं. अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ नया और हेल्दी ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो मस्कमेलन मिल्कशेक आजमाकर देखें.
मस्कमेलन मिल्कशेक बनाने की सामग्री
मस्कमेलन मिल्कशेक बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की जरूरत पड़ेगी:-
1 कप कटे हुए मस्कमेलन (खरबूजा) के टुकड़े
1 कप ठंडा दूध
4-5 बर्फ के टुकड़े
मस्कमेलन मिल्कशेक बनाने की विधि
मस्कमेलन मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में कटे हुए मस्कमेलन के टुकड़े डालें. फिर उसमें 1 कप ठंडा दूध डालें. स्वाद अनुसार चीनी या गुड़ डालकर मिलाएं. अगर आप वेनिला फ्लेवर पसंद करते हैं तो थोड़ा वेनिला एक्सट्रैक्ट भी डाल सकते हैं. अंत में 4-5 बर्फ के टुकड़े डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह स्मूद होने तक ब्लेंड करें. आपका ताजगी भरा मस्कमेलन मिल्कशेक तैयार है.
सर्व करने का तरीका
-
मिल्कशेक तैयार होने के बाद इसे ठंडे गिलास में डालें.
-
ऊपर से थोड़े कटे हुए मस्कमेलन के टुकड़े डालकर सजाएं.
-
आप चाहें तो पिस्ता से भी गार्निश कर सकते हैं.
जरूरी टिप: मस्कमेलन मिल्कशेक को ज्यादा देर तक न रखें. इसे बनाने के तुरंत बाद ही परोसें, ताकि इसका स्वाद और स्मूथनेस बरकरार रहे.


