Assembly Elections Results 2026 Live Updates: आज 5 राज्यों के चुनाव परिणाम की उल्टी गिनती शुरू, कुछ ही देर में शुरू होगी काउंटिंग
Assembly Elections Results 2026 Live Updates: आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने वाला है. जिसके लिए काउंटिंग आज होने वाली है.
Assembly Elections Results 2026 Live Updates: आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने वाला है, जिसके लिए वोटो की गिनती कुछ ही देर में शुरू होगी. बता दें पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 293 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुए थे. वहीं असम में विधानसभा की कुल 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुए थे. तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं केरल की बात करें तो 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे.
08:03 AM (9 minutes ago )
पांचो राज्यों में वोटो की गिनती हुई शुरू
असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुई वोटिंग की काउंटिंग शुरू हो गई है. बता दें, सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और कुछ ही देर में रूझान आने भी शुरू हो जाएंगे.
असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी आज वोटों की गिनती हो रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों में से 293 पर वोटों की गिनती हो रही है, फाल्टा में 21 मई को… pic.twitter.com/bAs6AuOZ4v
07:58 AM (15 minutes ago )
केरल के सेंट जोसेफ स्कूल में स्ट्रांग रूम खोला गया, जल्द शुरू होगी वोटों की गिनती
#WATCH | Keralam Elections 2026 | Strong room opened at St. Joseph School, Alappuzha. Counting of votes to begin shortly.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
(Video Source: IPRD) pic.twitter.com/RmpPwNdPJU
07:17 AM (56 minutes ago )
चेन्नई के लोयोला कॉलेज में स्थापित मतगणना केंद्र पर की गई सुरक्षा व्यवस्था
#WATCH | Tamil Nadu Assembly Elections | Heavy security arrangements have been put in place at the counting centre set up at Loyola College in Chennai, where votes for several key Assembly constituencies will be counted today. pic.twitter.com/JEQmLTjLhh
— ANI (@ANI) May 4, 2026
07:05 AM (1 hour ago )
पुडुचेरी के मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजार किए गए
#WATCH पुडुचेरी विधानसभा चुनाव | पुडुचेरी के मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, जहां आज कई अहम विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती होगी। pic.twitter.com/NCg5GUO2ab
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
06:54 AM (1 hour ago )
आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी काउंटिंग
आज सुबह 8 बजे से पश्चिम बंगाल से लेकर केरल, पुडुचेरी, असम और तमिलनाडू में काउंटिंग शुरू हो जाएगी.


