Tamil Nadu Government Formation LIVE Updates: एक्टर विजय को मिला 118 विधायकों का समर्थन, राज्यपाल से जल्द करेंगे मुलाकात

तमिलनाडु चुनाव में विजय की टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लंबे समय तक चली कन्फ्यूजन के बीच अब आखिरकार उनको 118 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है। वे जल्द ही तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

Friday, 08 May 2026

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता से नेता बने विजय ने अपनी पार्टी टीवीके के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीत ली हैं. टीवीके राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। तमिलनाडु चुनाव में विजय की टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लंबे समय तक चली कन्फ्यूजन के बीच अब आखिरकार उनको 118 विधायकों का समर्थन  प्राप्त हो गया है। वे जल्द ही तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

16:25 PM (20 minutes ago )

एक्टर विजय को मिला 118 विधायकों का समर्थन

तमिलनाडु चुनाव में विजय की टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लंबे समय तक चली कन्फ्यूजन के बीच अब आखिरकार उनको 118 विधायकों का समर्थन  प्राप्त हो गया है। वे जल्द ही तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

16:10 PM (34 minutes ago )

‘विजय ही बनेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री’, TVK नेता का बड़ा दावा

TVK नेता कमराज ने कहा, 'फिलहाल TVK पूर्ण बहुमत हासिल करने जा रही है. विजय आज शाम 4:30 बजे सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. हमें खुशी है कि CPI, CPI(M) और VCK ने जनता के जनादेश को स्वीकार करते हुए विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया है.'

 

16:05 PM (40 minutes ago )

चेन्नई में CPI मुख्यालय पहुंचे TVK के CTR निर्मल कुमार

TVK के संयुक्त महासचिव CTR निर्मल कुमार चेन्नई स्थित CPI मुख्यालय ‘बालान इल्लम’ पहुंचे. तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

 

16:00 PM (45 minutes ago )

विजय के शपथ ग्रहण सस्पेंस के बीच चेन्नई में TVK समर्थकों का प्रदर्शन

चेन्नई में पार्टी प्रमुख विजय के शपथ ग्रहण को लेकर जारी सस्पेंस के बीच लोक भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे TVK समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

15:35 PM (1 hour ago )

चेन्नई में CPM की अहम बैठक जारी

चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय में CPM की बैठक जारी है. बैठक में तमिलनाडु की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और सरकार गठन को लेकर चर्चा की जा रही है.

 

15:26 PM (1 hour ago )

सरकार गठन की हलचल के बीच आज शाम 4:30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे विजय

अभिनेता से नेता बने विजय आज शाम 4:30 बजे तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात करेंगे. राज्य में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी खींचतान के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है. 2026 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विजय और राज्यपाल के बीच यह तीसरी मुलाकात होगी.

15:22 PM (1 hour ago )

तमिलनाडु BJP ने सरकार गठन से बनाई दूरी

तमिलनाडु BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव परिणामों को पूरी तरह स्वीकार करती है और राज्य की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि BJP का मानना है कि तमिलनाडु की जनता ने पार्टी को सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या या अवसर नहीं दिया है, इसलिए पार्टी राज्य में नई सरकार बनाने की किसी भी कोशिश से खुद को जोड़ना नहीं चाहती.

नागेंद्रन ने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु BJP सरकार गठन की किसी भी प्रक्रिया में सीधे तौर पर भाग नहीं लेगी. साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि सरकार बनाने की कोशिश कर रहे किसी भी राजनीतिक गठबंधन के समर्थन में पार्टी मतदान नहीं करेगी.

15:15 PM (2 hours ago )

सरकार गठन से पहले विजय से मिले VCK प्रमुख

VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने शुक्रवार को शाम में होने वाली अहम पार्टी बैठक से पहले TVK प्रमुख विजय से मुलाकात की.  यह बैठक तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को संभावित समर्थन पर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच हुई. VCK आज शाम एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है, जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि पार्टी TVK को समर्थन देगी या नहीं.

14:57 PM (2 hours ago )

DMK ने सरकार गठन पर दिया बड़ा बयान

DMK और AIADMK के बीच गठबंधन की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में DMK प्रवक्ता टीकेएस इलंगोवन ने कहा, 'मुझे नहीं पता. फिलहाल ऐसा कोई विचार नहीं है.' DMK सरकार बनाने की कोशिश करेगी या नहीं, इस पर उन्होंने कहा, 'राज्यपाल ने 10 तारीख तक का समय दिया है. हमें इंतजार करना होगा. अगर वह (विजय) सरकार नहीं बना पाते हैं, तो हम दोबारा विचार करेंगे, अपने सहयोगियों से बात करेंगे और फैसला लेंगे.'

AIADMK से बाहर से समर्थन मिलने की संभावना पर इलंगोवन ने कहा, 'उनके (TVK) पास 112 विधायक हैं. वे कोशिश कर रहे हैं. देखते हैं क्या होता है. उसके बाद ही किसी विकल्प के बारे में सोचा जा सकता है.'

 

14:51 PM (2 hours ago )

DMK-AIADMK गठबंधन की अटकलों पर AIADMK का जवाब

DMK और AIADMK के बीच गठबंधन बनने की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में AIADMK नेता निर्मला पेरियासामी ने कहा, “ये सिर्फ अफवाहें हैं...”

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो