Suvendu Adhikari Oath Ceremony Live Updates: आज बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी, ये बड़े नेता होंगे शामिल

Suvendu Adhikari Oath Ceremony Live Updates: आज पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है. ममता बनर्जी को 15 हजार वोटो से हराने वाले सुवेंदु अधिकारी बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Saturday, 09 May 2026

Suvendu Adhikari Oath Ceremony Live Updates: पश्चिम बंगाल में आज 9 मई को एक ऐतिहासिक दिन है. भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को विधानसभा में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की. नाम घोषणा के तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. यह पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार होगी. 

शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, भाजपा बंगाल अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य, दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी और तापस रॉय जैसे नेता इस मौके पर शामिल होंगे. सुवेंदु अधिकारी ने हाल ही में भवानीपुर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराकर सुर्खियां बटोरी थी. वे भाजपा के पहले ऐसे नेता बनेंगे जो बंगाल में मुख्यमंत्री पद संभालेंगे. शपथ ग्रहण समारोह की सारी जानकारी के लिए जुड़े रहें. यह बंगाल की राजनीति में एक नया अध्याय साबित होगा. जनता उम्मीद कर रही है कि नई सरकार राज्य के विकास पर पूरा ध्यान देगी.

08:44 AM (5 minutes ago )

कोलकाता पहुंची स्मृति ईरानी

08:11 AM (38 minutes ago )

अमित शाह ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्हें एक महान कवि और भारत की भावना एवं स्वतंत्रता की सशक्त आवाज बताया.

 

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो