Budget 2026 Live: पीएम मोदी बोले, 'विकसित भारत के लिए साफ रोडमैप तैयार करता है ये बजट'
Budget 2026 Live: आज लगातार नौवीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया है. भारत के इतिहास में ऐसा दूसरा बार हो रहा है जब बजट रविवार के दिन पेश हो रहा है.
Union Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में ये उनका लगातार नौवां बजट है. भारत के इतिहास में ऐसा दूसरा बार हो रहा है जब बजट रविवार के दिन पेश हो रहा है. इससे पहले 28 फरवरी 1999 को तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के दौरान केंद्रीय बजट पेश किया था.
14:32 PM (2 months ago )
मेक इन इंडिया को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत
बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है.
इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।
— BJP (@BJP4India) February 1, 2026
इस बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज यानी sunrise sectors को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है।
- पीएम @narendramodi #ViksitBharatBudget pic.twitter.com/TxsYEmEBWI
14:16 PM (2 months ago )
पीएम मोदी ने बजट को बताया ऐतिहासिक
News Alert | Budget 2026: Budget is historic; reflects empowered presence of nation's feminine strength: PM Modi#Budget2026WithPTI #UnionBudgetWithPTI pic.twitter.com/7nfht6RH4V
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
14:14 PM (2 months ago )
हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं हैं. हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं.
VIDEO | “…The 140 crore citizens of India are not satisfied with being the fastest-growing economy; we want to become the world’s third-largest economy as soon as possible”, says PM Modi (@narendramodi) on Union Budget 2026.#Budget2026WithPTI #UnionBudgetWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
(Source:… pic.twitter.com/1Np466xjz7
14:05 PM (2 months ago )
आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है; सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026 कहा, "आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है.
#WATCH लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026 कहा, "आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है...आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था,… pic.twitter.com/4vIk131uc4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
13:43 PM (2 months ago )
मैं संसद द्वारा दिए गए मंच का उपयोग करते हुए कल बोलूंगा; राहुल गांधी
#WATCH | On being asked about his comments on Union Budget 2026-27, LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says," I will speak tomorrow, using the platform provided by Parliament." pic.twitter.com/2DOnjIlF5L
— ANI (@ANI) February 1, 2026
13:33 PM (2 months ago )
बजट के बाद शेयर मार्केट क्रैश पर शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया
#WATCH | On market crash after #UnionBudget presentation, Congress MP Shashi Tharoor says, "What can I say? Can we be happy if they are disappointed?" pic.twitter.com/RusAQhaFIl
— ANI (@ANI) February 1, 2026
13:31 PM (2 months ago )
'ये एक प्रोग्रेसिव बजट है'; ज्योतिरादित्य सिंधिया
#WATCH | On Union Budget, Union Minister Jyotiraditya Scindia says," It is a progressive Budget that focuses on every sector of the Indian economy. It is a Budget for every citizen. Particularly, the areas of telecom and DoNEAR have received strong impetus in this Budget. It will… pic.twitter.com/NS88B3wvXT
— ANI (@ANI) February 1, 2026
13:15 PM (2 months ago )
केंद्रीय बजट 2026 पर बोले सम्राट चौधरी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं.
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने 2047 का भारत कैसा होगा, 3 कर्तव्य के बारे में बताया.
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय बजट 2026 पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने 2047 का भारत कैसा होगा, 3 कर्तव्य के बारे में बताया। कई योजना दी गई है। हाई स्पीड रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर, मछली पालन,… pic.twitter.com/ZsC48VHeNR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
13:10 PM (2 months ago )
विकसित भारत और भारत की संस्कृति को मिलाकर बना है बजट: कमलजीत सहरावत
भाजपा सासंद कमलजीत सहरावत ने कहा कि आज का बजट विकसित भारत और भारत की संस्कृति को मिलाकर बना है.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा सासंद कमलजीत सहरावत ने कहा, "आज का बजट विकसित भारत और भारत की संस्कृति दोनों को मिलाकर बनाया गया है। भारत को बायोफार्मा हब के रूप में विकसित किया जाए... पर्यटन को बढ़ाने के लिए कॉरिडोर की घोषणा की गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर की बात की गई है।… pic.twitter.com/4FLMt4BKa7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
13:08 PM (2 months ago )
आर्थिक समृद्धि की नींव रखने वाला बजट- दिनेश शर्मा
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "प्रत्येक क्षेत्र के लिए दुर्गामी बजट है. ये आर्थिक समृद्धि की नींव रखने वाला बजट है.
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "प्रत्येक क्षेत्र के लिए दुर्गामी बजट है। ये आर्थिक समृद्धि की नींव रखने वाला बजट है। बहुत सारी चीजें सस्ती भी हुई हैं। अद्भुत है कि राजकोषीय घाटा 4.4 के आसपास रहा है।" pic.twitter.com/LIE33zRr28
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
12:50 PM (2 months ago )
उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा बजट: कांग्रेस
कांग्रेस ने निर्मला सीतारमण के भाषण को गैर-पारदर्शी बताते हुए कहा कि बजट उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है. बजट को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि दस्तावेज़ों का विस्तार से अध्ययन बाकी है. बजट पूरी तरह फीका साबित हुआ और भाषण पारदर्शी नहीं था.
12:42 PM (2 months ago )
शेयर बाजार 2 हजार से ज्यादा अंक गिरे
बजट में बदलाव के बाद शेयर मार्केट में भूचाल आ गया है. तेजी से शेयर मार्केट गिरता जा रहा हैं. अब तक 2 हजार से ज्यादा अंक गिर चुका है.
12:34 PM (2 months ago )
बजट पेश होते ही शेयर मार्केट पर दिखा असर
बजट 2026 पेश होते ही शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. ये लगातार गिरता जा रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 1900 अंक गिर चुका है
12:33 PM (2 months ago )
बजट 2026 में ये सारी चीजें हुई सस्ती
बीड़ी, जूते, कपड़े निर्यात, CNG, विदेश यात्रा, चमेड़े निर्यात, बायोगैस, अवन, बैटरी, 7 गंभीर बीमारियों की दवा, शुगर की दवा, मछुआरों के लिए निर्यात सस्ता, विदेश में पढ़ाई करना.
12:29 PM (2 months ago )
31 जुलाई तक दाखिल कर सकते हैं रिटर्न
वित्त मंत्री सीतारमण का ऐलान आईटीआर-1 और आईटीआर-2 दाखिल करने वाले लोग 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करना जारी रख सकते हैं
12:26 PM (2 months ago )
नए जलमार्गों को बढ़ावा देने का प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, माल ढुलाई संपर्क और नए जलमार्गों को बढ़ावा देने का प्रस्ताव भी रखा है.
12:22 PM (2 months ago )
निर्मला सीतारमण का ऐलान बीड़ी होगी सस्ती
निर्मला सीतारमण ने ऐलान कर दिया है कि अब बीड़ी सस्ता होगी. साथ ही कपडा निर्यात, जूते और बैटरी भी सस्ती होने वाली है.
12:18 PM (2 months ago )
इनकम टैक्स रिटर्न में गड़बड़ी पर नहीं होगी सजा
इनकम टैक्स रिटर्न में अब गड़बड़ी पर कोई सजा नहीं होगी. इसपर वित्त मंत्री ने 30 फीसदी टैक्स की घोषणा की है. यानी कि इनकम छुपाने वाले को सजा नहीं सीधे टैक्स देना होगा.
12:12 PM (2 months ago )
31 मार्च तक संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल
वित्त मंत्री ने कहा कि अब एक व्यक्ति के रूप में आप मामूली शुल्क के साथ 31 मार्च तक संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.
12:08 PM (2 months ago )
विदेश जाना होगा सस्ता
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि इनकम टैक्स भरना आसान होगा. विदेश की यात्रा करना भी अब सस्ता होगा. पैकेज पर लगने वाला टैक्स होगा कम.
12:06 PM (2 months ago )
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव
वित्त मंत्री सीतारमण ने 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है.
12:03 PM (2 months ago )
कंटेंट क्रिएटर के लिए सरकार बनाएगी लैब
बजट में कंटेंट क्रिएटर के लिए लैब बनाने का ऐलान किया गया है. 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना के लिए प्रस्ताव.
12:01 PM (2 months ago )
‘She Mart' की घोषणा
लखपति दीदी योजना में सफलता मिलने के बाद 'She Mart ' की स्थापना करने का ऐलान.
11:57 AM (2 months ago )
हर जिले में सरकार बनाएगी गर्ल्स हॉस्टल
सरकार ने हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है. बजट में युवाओं पर फोकस.
11:56 AM (2 months ago )
पशुपालन के लिए लोन: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि पशुपालन के लिए लोन दिया जाएगा. चंदन लकड़ी की गरिमा बनाने के लिए मदद का ऐलान हुआ है.
11:54 AM (2 months ago )
1500 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रस्ताव
सरकार ने 1500 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रस्ताव दिया.
11:48 AM (2 months ago )
दवाएं होंगी सस्ती ...
कैंसर, डायबिटीज और ऑटो इम्यून की दवाएं सस्ती होंगी. 3 नए एम्स की भी घोषणा हुई है.
11:45 AM (2 months ago )
आगामी 5 सालों में 20 नए जलमार्ग: सीतारमण
सीतारमण ने कहा कि अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी… pic.twitter.com/XQJvl8iPkw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:42 AM (2 months ago )
आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार का ऐलान
सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के लिए खजाना खोला है. इसके लिए बजट में वित्त मंत्री ने 2 हजार करोड़ का ऐलान किया है. टीयर 2 और टीयर 3 शहरो का विकास होगा. 5 लाख + आबादी वाले शहरों का होगा विकास.
11:41 AM (2 months ago )
7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगी सरकार
बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगी. मुंबई-पुणे के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा.
11:38 AM (2 months ago )
मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव- सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...मैं चुनौती मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं.
केंद्रीय बजट 2026-27 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...मैं चुनौती मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं। मैं खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं।" pic.twitter.com/EDlImMEjtf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:33 AM (2 months ago )
आत्मनिर्भर भारत फंड में 4,000 करोड़ रुपये और डालने का प्रस्ताव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने MSMEs को सपोर्ट देने के लिए FY27 में आत्मनिर्भर भारत फंड में 4,000 करोड़ रुपये और डालने का प्रस्ताव दिया.
News Alert | Budget 2026: FM Sitharaman proposes to top up Self Reliance India Fund with Rs 4,000 cr in FY27 to support MSMEs#Budget2026WithPTI #UnionBudgetWithPTI pic.twitter.com/HtI4wn5DxS
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
11:31 AM (2 months ago )
भारत को वैश्विक बाजारों के साथ गहराई से जुड़ा रहना चाहिए- वित मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, आज हम एक ऐसे बाहरी माहौल का सामना कर रहे हैं जिसमें व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में हैं और संसाधनों और सप्लाई चेन तक पहुंच बाधित है.
#WATCH केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आज हम एक ऐसे बाहरी माहौल का सामना कर रहे हैं जिसमें व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में हैं और संसाधनों और सप्लाई चेन तक पहुंच बाधित है। नई टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन सिस्टम को बदल रही हैं, जबकि पानी, ऊर्जा और ज़रूरी खनिजों की मांग तेज़ी… pic.twitter.com/fegdhlMj4f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:28 AM (2 months ago )
इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे; सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे. टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स डेवलप करने के लिए इंडस्ट्री-लेड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर करेंगे फोकस.
केंद्रीय बजट 2026-27 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे और टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स डेवलप करने के लिए इंडस्ट्री-लेड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी फोकस करेंगे।" pic.twitter.com/PPbhP5RXcA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:26 AM (2 months ago )
आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र- सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है.
पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं।
— BJP (@BJP4India) February 1, 2026
आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है।
सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने की भी पूरी कोशिश की है।
7% ग्रोथ रेट की दर से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी है।
- वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman… pic.twitter.com/iyK7uyvouj
11:25 AM (2 months ago )
बजट में अब तक क्या-क्या?
कंटेनर निर्माण के लिए 10,000 करोड़, बायो फार्मा को 10,000 करोड़, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना लांच, सेमीकंडक्टर को 40,000 करोड़, देसी कपड़ों के लिए विशेष मदद, मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाया जाएगा.
11:20 AM (2 months ago )
हमें गरीबी कम करने और हमारे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में काफी मदद मिली- सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और ज़रूरी आयात पर निर्भरता कम की है.
#UnionBudget2026 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और ज़रूरी आयात पर निर्भरता कम की है। साथ ही, हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर काम से नागरिकों को फायदा… pic.twitter.com/A5UgbdelkW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:04 AM (2 months ago )
संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट किया पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री सीतारमण अगले 25 साल का विजन बता रही हैं.
10:42 AM (2 months ago )
थोड़ी देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आम बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंची चुकी है. थोड़ी देर में वह बजट पेश करेंगी.
10:24 AM (2 months ago )
बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, बजट का मुख्य फोकस VB G RAM G के लिए फंड अलॉटमेंट पर होगा
केंद्रीय बजट पर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, इस बार का बजट घरेलू खपत और MSMEs पर फोकस करेगा.
#WATCH पटना | केंद्रीय बजट पर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "...इस बार का बजट घरेलू खपत और MSMEs पर फोकस करेगा... महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है... जब हम 'वोकल फॉर लोकल' बनेंगे, तो रोज़गार के मौके बढ़ेंगे... भारत सरकार बिहार की सभी ज़रूरतें पूरी कर रही है। बजट का… pic.twitter.com/ryZSNJ7JxO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
10:21 AM (2 months ago )
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- यह एक ऐतिहासिक बजट होगा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक बजट होगा. पीएम की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' विकसित भारत की ओर तेज़ी से आगे बढ़ेगी.'
#WATCH केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट होगा। पीएम की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' विकसित भारत की ओर तेज़ी से आगे बढ़ेगी।" pic.twitter.com/8aIffQM7MG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
10:06 AM (2 months ago )
ये बजट 5% लोगों के लिए बनता है; अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा, जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद करें?
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद करें? ये बजट 5% लोगों के लिए बनता है। सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में किए थे, क्या उसपर खरे उतरे हैं?... " pic.twitter.com/5jgDBTBdh7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
09:56 AM (2 months ago )
राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय बजट 2026 से पहले निर्मला सीतारमण को भेंट की 'दही-चीनी'
#WATCH | President Droupadi Murmu feeds Union Finance Minister Nirmala Sitharaman the customary 'dahi-cheeni' (curd and sugar) ahead of her ninth consecutive Union Budget presentation. pic.twitter.com/WouiznFEMr
— ANI (@ANI) February 1, 2026
09:50 AM (2 months ago )
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात
#WATCH दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। pic.twitter.com/3pbgJXofh9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
09:45 AM (2 months ago )
केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम सब यह सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री हमें क्या बताते हैं.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हम सब यह सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री हमें क्या बताते हैं। इकोनॉमिक सर्वे में अच्छी आर्थिक बढ़ोतरी का अनुमान है... क्या उस ग्रोथ के साथ रोज़गार भी मिलेंगे? बिना रोज़गार वाली ग्रोथ से किसी का भला… pic.twitter.com/ZxLw1wU6l2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
09:39 AM (2 months ago )
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ
#WATCH दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़ दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
वित्त मंत्री करीब 11 बजे लोकसभा में #UnionBudget2026 पेश करेंगी। pic.twitter.com/Tey98Cw9Ai
09:35 AM (2 months ago )
विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाने का बजट: प्रेमचंद बैरवा
#WATCH जयपुर: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने केंद्रीय बजट से उम्मीदों पर कहा, "विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाने का बजट हमेशा दिया गया है। हमारी वित्त मंत्री ने हमेशा महिलाओं, युवाओं, मजदूरों और किसानों का ध्यान रखते हुए बजट दिया है। उम्मीद करते हैं कि आने वाले… pic.twitter.com/bgl65YTGzi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026


