ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायल के कौंसुलेट के पास भयंकर गोलीबारी! 3 की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

ईरान के साथ युद्ध के बीच तुर्की में इजरायल के कौंसुलेट के पास गोलीबारी की एक घटना सामने आई है. अब तक इस हमले में 3 लोगों की मरने की जानकारी सामने आई है. साथ ही 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: ईरान में चल रही जंग के बीच तुर्की में इजरायल के कौंसुलेट के पास गोलीबारी की एक चौंकाने वाली घटना हुई है. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है, जिसमें गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही है.

घटना का विवरण

तुर्की के शहर इस्तांबुल में इजरायल के कौंसुलेट के नजदीक अचानक फायरिंग शुरू हुई. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी हमलावरों के जवाब में गोली चलाते हैं. एक व्यक्ति खून से लथपथ जमीन पर पड़ा दिख रहा है. दूसरे वीडियो में फायरिंग की आवाजें आ रही है और लोग डर के मारे इधर-उधर भाग रहे है.

तुर्की के स्थानीय मीडिया के अनुसार, तीन बंदूकधारी हमलावर थे. सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की और सभी तीनों को मार गिराया. पुलिस के दो जवान इस गोलीबारी में घायल हो गए. राहत की बात यह है कि कौंसुलेट में कोई इजरायली राजनयिक मौजूद नहीं था.

सुरक्षा व्यवस्था पहले से सख्त

अंकारा में इजरायल के दूतावास में भी फिलहाल कोई इजरायली राजनयिक तैनात नहीं है. अक्टूबर 2023 से ही इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद तुर्की ने इन दोनों जगहों पर भारी सुरक्षा बढ़ा दी थी. सुरक्षा कारणों से इजरायली राजनयिकों को तुर्की में तैनात नहीं किया जा रहा है. अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है. तुर्की की सुरक्षा एजेंसियां तेजी से जांच कर रही है.

इजरायल और ईरान युद्ध 

मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. ईरान और उसके समर्थक गुट कई देशों में हमले कर रहे हैं. ऐसे में इस्तांबुल की यह घटना युद्ध की आंच तुर्की तक पहुंचने का संकेत मानी जा रही है. 

इसे क्षेत्रीय संघर्ष के फैलाव के रूप में देखा जा रहा है, तुर्की प्रशासन ने वक्त रहते हमलावरों पर काबू पा लिया, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन घटना ने पूरे क्षेत्र में नई चिंता पैदा कर दी है. सुरक्षा बल सतर्क हैं और जांच जारी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो