दिल्ली सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, केजरीवाल के घर के पास उड़ता दिखा ड्रोन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास एक ड्रोन देखा गया है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • दिल्ली सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, केजरीवाल के घर के पास उड़ता दिखा ड्रोन

आम आदमी पार्टी के सयोंजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। आप ने दावा किया कि सीएम केजरीवाल के घर ले पास एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया है। उनका घर नो फ्लाई जोन में आता है। फिलहाल पुलिस अब ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास एक ड्रोन देखा गया है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।


शख्स की तलाश कर रही पुलिस-

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने का दावा आम आदमी पार्टी ने किया था। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस को बताया कि आज यानी मंगलवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के ऊपर ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया है। शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस उस अज्ञात शख्स की तलाश कर रही है जिसने ड्रोन उड़ाया है।

पहले भी सुरक्षा में चूक हुई-

बता दें कि इससे पहले पिछले साल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला हुआ था। कश्मीरी हिंदुओं का अपमान का आरोप लगाते हुए लोगों ने दिल्ली में सीएम आवास पर जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया था। इसके अलावा आवास के बाहर लगे बैरिकेड को तोड़ते हुए गेट तक पहुंच गए थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने CCTV कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने नारंगी पेट से दीवार को पेंट करने की कोशिश भी की थी। दिल्ली पुलिस ने तब 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब यह एक तरह से दूसरा मामला है जब सुरक्षा का चूक का मामला सामने आया है।

calender
25 April 2023, 05:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो