कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूरत के लिए रवाना, सजा को लेकर कोर्ट में करेंगे अपील

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए सूरत जा रहे हैं।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में सजा के खिलाफ आज गुजरात के सूरत कोर्ट में याचिका दखिल करने वाले है। इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद सेशंस कोर्ट में दाखिल करने जा रहे हैं। वह कोर्ट में रेग्यूलर बेल ते लिए भी अर्जी बेल के लिए भी अर्जी दाखिल करेंगे। उनके सूरत रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी उनसे मिलने के घर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उनके साथ कोर्ट गए है। इस अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता भी राहुल गांधी के साथ कोर्ट जा रहे है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'कोई भी न्यायपालिका पर दबाव नहीं डाल सकता है। क़ानून के आधार पर न्यायालय काम करते हैं। राजनीतिक ड्रामा खड़ा करने वाली बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी उनका परिवार है और परिवार का उनके साथ जाने में हर्ज़ क्या है?

छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मीडिया कहा कि मैं अपने नेता (राहुल गांधी) के साथ जा रहा हूं, यह न्यायपालिका पर दबाव कैसे हो सकता है? वे (भाजपा) पश्चिम बंगाल और बिहार में हंगामा कर रहे हैं। अभी तक पीएम मोदी और अमित शाह की ओर से कोई अपील नहीं आई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'हम कोर्ट के निर्णय पर बहस नहीं करेंगे लेकिन अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ेंगे। सरकार अडानी के मामले में JPC का गठन नहीं चाहती। सदन न चलने देने की योजना वह पहले से ही करके आते हैं। यह (गुजरात में) शक्ति प्रदर्शन नहीं है। वह (राहुल गांधी) हमारे नेता है और अपने नेता के साथ खड़े होने के लिए वह (छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री) जा रहे हैं।

calender
03 April 2023, 12:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो