Weather Update : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में गरज आज बारिश के आसार, आंधी-ओलावृष्टि की संभावना

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की वजह से पुछले कुछ दिनों में मौसम सुहाना बना हुआ है। अप्रैल के महीने की शुरुआत से ही उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम में बदलाव देखने को मिल है। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों की गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक हिमालय क्षेत्र एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसके कारण देश के कई इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान हो सकती है। मौसम विभगा के अनुसार 3 अप्रैल और 5 अप्रैल तक कई जगहों पर गरज के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा ओले गरिने का भी अनुमान है। वहीं आईएमडी ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 3 और 4 अप्रैल के बीच गरज के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में बादल गरजने के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में मंगलवार 4 अप्रैल को भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद राजधानी के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और गर्मी लोगों को सताएगी।

इन राज्यो में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके बाद पंजाब, राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में इस दौरान ओलावृष्टि का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में ओले गिर सकते हैं।

आज इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभगा के मुताबिक सोमवार 3 अप्रैल को पंजाब, पश्चिमी यूपी, राजस्थान के साथ दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सो में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं इसद दौरान आकाश में बिजली चमकने और बादल गरजने की संभावना है।

आपको बता दें कि आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी तूफान के साथ हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है।

calender
03 April 2023, 10:09 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो