पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मंगलवार को मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक और पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 साल के थे। पार्टी के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह ने पुष्टि की। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल 5 बार सीएम पंजाब के सीएम रहे हैं।

पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसम्बर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का देहांत हो चुका है। इनका एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल पंजाब के जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं तथा पंजाब के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

आजादी के साल राजनीति में रखा था कदम-

वर्ष 1947 में प्रकाश सिंह बादल ने राजनीति के क्षेत्र में प्रदार्पण किया था। लेकिन उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1957 में जीता था। 1969 में वह दोबारा विधानसभा चुनाव में जीत गए। साल 1969-1970 तक उन्होंने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में कार्य किया। प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री और 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष रह चुके हैं। मोरारजी देसाई के शासन काल में वह सांसद भी बने। उन्हें केन्द्रीय मंत्री के तौर पर कृषि और सिंचाई मंत्रालय का उत्तरदायित्व सौंपा गया। वर्तमान में प्रकाश सिंह बादल पंजाब के तीसवें मुख्यमंत्री हैं। इनका कार्यकाल 1 मार्च 2007 से 2017 तक रहा है इसके अलावा प्रकाश सिंह बादल पंजाब के प्रतिष्ठित सिख धर्म पर आधारित राजनैतिक दल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष भी हैं। प्रकाश सिंह बादल पंजाब, पंजाबियत और पंजाबियों की रक्षा और उनके हितों के लिए आवाज उठाने के चलते अपने जीवन के लगभग सत्रह वर्ष जेल में बिता चुके हैं।

प्रकाश सिंह बादल 7 दिन पहले मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, शनिवार को लगातार दूसरे दिन गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रहे।

calender
25 April 2023, 09:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो