असम में बोले केजरीवाल- मेहमानों को धमकाते नहीं उनका स्वागत किया जाता है

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज असम के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने असम की राजधानी में गुहावटी की जनसभा को संबोधित किया इस दौरान आगे उन्होंने असम को लोगों की जमकर तारीफ की।

calender

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी रविवार को असम के दौरे पर है। अरविदं केजरीवाल ने अपने भाषण में असम की राजधानी गुवाहाटी में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल असम के मुख्यमंत्री को दिल्ली आने पर उनके घर चाय पीने और खाना खाने का निमंत्रण दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ। असम की वर्तमान सरकार 2014 में वापस आई और हमारी AAP 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। हेमंत बिस्वा ने क्या किया? कुछ नहीं, उन्होंने सिर्फ नफरत की राजनीति की। आगे उन्होंने कहा कि 'असम में बेरोजगारी है, असम में पेपर लीक है... कोई बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। पंजाब और दिल्ली में कोई पेपर लीक नहीं होता है अगर हमें असम में मौका मिलता है तो हम यहां काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हमने दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया।'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कहा कि 'हिमंत बिस्वा सरमा मुझे जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। वह सीएम बने लेकिन उन्होंने असम की संस्कृति नहीं सीखी। असम के लोग ऐसे नहीं हैं...वे अपने मेहमान को चाय पिलाते हैं। असम के लोग अपने मेहमान को जेल नहीं भेजते...: आप की जीत हुई तो असम के हर बच्चे को मिलेगा रोजगार जिस गति से एचबी सरमा रोजगार दे रहे हैं, मुझे लगता है कि सभी को नौकरी देने में सौ साल लग जाएंगे...जिस राज्य में मुख्यमंत्री की पत्नी निजी स्कूल चलाती हैं, वहां गरीब को कभी शिक्षा नहीं मिलेगी।

First Updated : Sunday, 02 April 2023