बिहार हिंसा में अब तक 112 लोग गिरफ्तार, गिरिराज ने नीतीश से मांगा इस्तीफा

रामनवमी के जुलूस के बाद शुरु हुआ बवाल अभी तक थमा नहीं है। बिहार की भड़की हिंसा में पुलिस मे अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें कि 80 लोगों को नालंदा से गिरफ्तार किए गए है तो वहीं 32 लोगों को सासाराम से हिरासत में लिया गया है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • बिहार हिंसा को लेकर गिरिराज ने मांगा नीतीश कुमार का इस्तीफा
  • अब तक झुलस रहा बिहार, 1 की मौत 112 गिरफ्तार

बिहार में रामनवमी के दिन यानी 30 मार्च को हुई हिंसा का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। बीते दिन कल यानी शनिवार को फिर से बिहार के दो अलग- अलग हिस्सों सासाराम और बिहार शरीफ में हिंसा दो गई। वहीं इस मामले को लेकर अब राजनीति का महौल भी पूरी तरह से गर्मा गया है। शनिवार की शाम तो सासाराम के शेरगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम ब्लास्ट हुआ था। इस बम धमाके में 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। बिहार की भड़की हिंसा में पुलिस मे अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें कि 80 लोगों को नालंदा से गिरफ्तार किए गए है तो वहीं 32 लोगों को सासाराम से हिरासत में लिया गया है।

बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में बीती रात झड़प हुई। बिहार शरीफ के ASI सुरेंद्र पास्वान ने बताया, "बिहार शरीफ में धारा 144 लगा दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात है। मामले में जांच की जा रही है।" नालंदा के बिहार शरीफ में स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पुलिस हमारे घरों के सामने सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ी और दरवाजे तोड़कर घर के सभी पुरुषों को अपने साथ ले गई। अगर रात में कोई मुस्लिम आएगा तो वह हम सबको मार ही देंगें। हमारे पुरुष घर पर नहीं है तो हम क्या खा सकते हैं? 

नालंदा के बिहार शरीफ में हुई हिंसा में मारे गए लड़के की बुआ ने बताया कि वह राशन लाने गया था और राशन लेने पहुंचा भी नहीं था कि उसे रास्ते में ही गोली मार दी गई।

पटना के केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि राज्य की विधी व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। मार्च के आंकड़ें को देखें तो, जहां 4 दर्जन के आसपास रेप हो गया हो, जहां 200 से अधिक संदिग्ध मौतें हुईं हो, वहां की स्थिति क्या हो सकती है। यहां की सरकार को विकास और जान-माल से कोई मतलब नहीं है। यहां अपराधियों को सरंक्षण मिल रहा है।

नालंदा हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'नीतीश कुमार की प्रशासन पर पकड़ नहीं है इसलिए अगर वे नालंदा को नहीं बचा पाए, वहां के हिंदूओं को नहीं बचा पाए तो क्या नालंदा के हिंदू सब छोड़कर भाग जाए? अगर रामनवमी नालंदा में न मने तो क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश मलेशिया में मने? बिहार सरकार में पहले मुख्यमंत्री पल्टूराम थे लेकिन अब उनके अधिकारी भी पल्टूराम हो गए हैं?.. रामनवमी का जुलूस पहले से तय था तो सरकार सजग क्यों नहीं थी? ये(नीतीश कुमार) किसे बेवकुफ बना रहे हैं? क्या बिना उनके आदेश के नालंदा में धारा 144 लगी?।

calender
02 April 2023, 01:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो