President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट में भरी उड़ान, तेजपुर से किया टेक-ऑफ, ऐसा करने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज तीसरा है। दौरे के आखिरी दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने असम के तेजपुर एयरबेस से सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ऐसा करने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट में भरी उड़ान
  • असम के तेजपुर एयरबेस से किया टेक-ऑफ
  • प्रतिभा देवी पाटिल के बाद ऐसा करने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को सुखोई फाइटर जेट से उड़ान भरी है। अपने असम दौरे का तीसरे और आखिरी दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई में फाइटर जेट में 30 मिनट तक उड़ान भरी। सुखोई फाइटर जेट ने शनिवार सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। इससे पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने फाइटर जेट में उड़ान भरी थी।

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। पहला-प्रतिभा पाटिल सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई थी। दूसरा- ऐसा करने वाली किसी देश की सबसे उम्रदराज महिला थी। जब उन्होंने उड़ान भरी थी तो उनकी उम्र 74 साल थी। प्रतिभा पाटिल का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।

प्रतिभा पाटिल से पहले 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भी सुखोई फाइटर जेट विमान में उड़ान भरी थी। अब्दुल कमाल ऐसा करने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति बने थे। उनके बाद प्रतिभा पाटिल ने  सुखोई से लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। अब द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई है। 

इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के गुवाहाटी में गजराज महोत्सव-2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि प्रकृति और मानवता के बीच पवित्र रिश्ता होता है। जो कार्य प्रकृति और पशु-पक्षियों के लिए हितकारी है, वह मानवता के हित में है। धरती माता के हित में भी है। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी को खाना खिलाया और जीप सफारी भी की। 

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम के तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार गुवाहाटी पहुंची थी। जहां पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान असम के राज्यापल गुलाब चंद कटारिया मौजूद रहे। असम दौरे के आखिरी दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी है। जिसकी तस्वीरे राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।  

calender
08 April 2023, 01:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो