Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

सिक्किम में चीन की सीमा से सटे नाथू ला इलाके में भारी हिमस्खलन होने की खबरे सामने आ रही है। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • सिक्किम के नाथू ला बॉर्डर इलाके में हिमस्खलन।
  • छह लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका।
  • सेना और बीआरओ को बचाव अभियान में लगाया गया।

सिक्किम में भारत-चीन बॉर्डर से सटे नाथू ला इलाके में भारी हिमस्खलन होने की खबरे सामने आ रही है। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हो गए है। वहीं कई लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। भारतीय सेना और बीआरओ की टीम राहत एवं बचाव अभियान में जुट गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

सिक्किम के बॉर्डर से सटे नाथु ला में मंगलावार को बर्फीला तूफान आने से बड़ा हादसा हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से छह पर्यटकों की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील पर हुआ है। बताया जा रहा है कि कई पर्यटाकों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि अभी भी 150 से अधिक पर्यटक 15वें मील पर फंसे हुए है। 

 
अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में चार पुरूष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। जानकारी के मुताबिक, हिमस्खलन दोपहर लगभग 12ः20 पर हुआ है। 

घटनास्थल पर सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंटों के एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। वहीं चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर चले गए। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन की यह घटना 15वें मील पर हुई।

calender
04 April 2023, 04:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो