Weather Update : दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, महाराष्ट्र-कर्नाटक में बारिश होने के आसार

आईएमडी के अनुसार शनिवार दो राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

calender

देश में एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आने वाले दिनों में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 38 से 40 डिग्री तक तापमान हो सकता है।

इस दौरान उत्तर भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार देश में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान बढ़ सकता है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ सकता है। वहीं कई राज्यों में बारिश भी हो सकती है।

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में बढ़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी में बीते 2 दिनों में तापमान बढ़ा है, जिसके वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी का सितम और देखने को मिल सकता है।

आईएमडी के अनुसार शनिवार दो राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की जानकारी दी कि देश के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार महाराष्ट्र में आगामी तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है। वहीं इस दौरान महाराष्ट्र में आंधी चलने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना में अगले 48 घंटे के दौरान मध्यम वर्षा के आसार हैं। इस दौरान इन राज्यों में आंधी और तूफान में आ सकता है।

केरल व तमिलनाडु में आगामी 5 दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। तेलंगाना में शनिवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आपको बता दें कि अगले तीन दिनों तक ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलने का अनुमान है।

मौसम विभगा के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिमी व पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रह सकता है। इसक बाद देश के इस हिस्से में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

लू चलने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिमी, मध्य व पूर्वी हिस्सों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। तापमान में वृद्धि से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अगले चार दिनों में गर्मी बढ़ने से देश की कई जगहों पर लू भी चल सकती है। आपको बता दें कि 9 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

शुक्रवार को कई राज्यों में हुई थी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में कर्नाटक, गुजरात के इलाके, तेलंगाना, केरल और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश हुई। इसके अलावा सिक्किम व ओडिशा में भी कुछ जगहों में बारिश देखने को मिली। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश, असम, कश्मीर और उत्तर-पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हुई थी।

वहीं आईएमडी ने ओडिशा, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश व विदर्भ के किसानों को जल्दी ही पकी हुई फसल को काटने की सलाह दी है। इसके अलावा फसल को काटने की के बाद फसलों को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी है।जिससे बारिश की वजह से किसानों की फसल खराब न हो और उन्हों किसी भी तरह का कोई नुकसान न हो।

First Updated : Saturday, 08 April 2023