गुरदासपुर में अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को किया संबोधित

गुरदासपुर में अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को किया संबोधित

Lalit Hudda
Lalit Hudda

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपना प्रचार जोरों-शोरों से शुरु कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद इसकी कमान अपने हाथों में ली है। केजरीवाल पंजाब में लगातार ताबड़तोड रैलियां कर रहे है। आज केजरीवाल नें गुरदासपुर में जनसभा को संबोधित किया।

ALSO READ: पंजाबः लुधियाना कोर्ट परिसर विस्फोट मामले में 6 लोग हिरासत में

इस दौरान उन्होंने कहा, कुछ लोग चुनाव से पहले पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछली बार भी ऐसा ही हुआ। 2017 चुनाव से पहले मॉल में बम ब्लास्ट हुआ, 2015 में बेअदबी की गई। दोषियों को आज तक सजा नहीं मिली।

आगे केजरीवाल ने कहा, अगर AAP की सरकार आएगी तो किसी भी धर्म ग्रंथ की बेअदबी नहीं करने दी जाएगी… आम आदमी पार्टी पंजाब को एक अच्छी, ईमानदार, सख़्त और स्थिर सरकार देगी। जब ऐसी सरकार होगी तभी बेअदबी रुकेगी। तभी न्याय मिलेगा।

.
calender
24 December 2021, 11:47 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो